फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख के इस सुपरहिट गाने में शाहरुख नहीं हैं, 'बाजीगर' के निर्देशकों का सनसनीखेज खुलासा

Wed, 22 May 2024 09:39 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 22 May 2024 09:39 AM IST
सार

अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर' में  शाहरुख के अभिनय प्रदर्शन की खूब सरहाना की गई थी। फिल्म में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। कई एक्टर्स ने निगेटिव रोल के कारण इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद शाहरुख को ये रोल ऑफर हुआ था।

विज्ञापन
Abbas Mustan Reveal Shah Rukh Khan Did Not Shoot Horse Riding Scene In Baazigar Song His Body double Performed
बाजीगर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' दर्शकों को बेहद पसंद है। इस फिल्म के समय शाहरुख इंडस्ट्री में नए थे। अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर' में  शाहरुख के अभिनय प्रदर्शन की खूब सरहाना की गई थी। फिल्म में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। कई एक्टर्स ने निगेटिव रोल के कारण इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद शाहरुख को ये रोल ऑफर हुआ था। फिल्म के एक गाने में वह काली टोपी और मास्क में घोड़े की सवारी करते हुए दिखाई दिए हैं। इतने वर्षों बाद अब अब्बास-मस्तान ने खुलासा किया कि उस सीन में शाहरुख नहीं उनके बॉडी डबल थे।

Abbas Mustan Reveal Shah Rukh Khan Did Not Shoot Horse Riding Scene In Baazigar Song His Body double Performed
बाजीगर - फोटो : इंस्टाग्राम

अब्बास-मस्तान ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान के बॉडी डबल ने फिल्म के इस सीन को शूट किया था। अब्बास-मस्तान से एक बातचीत में पूछा गया कि क्या इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरुख घोड़े से गिर गए थे, क्योंकि उन्होंने कई बार घोड़ों से अपने डर के बारे में बात की है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, शाहरुख का चेहरा उस लुक में ज्यादा नहीं दिख रहा था, इसलिए उन्होंने गाने के कुछ ही हिस्सों को शूट किया था। घोड़े की सवारी वाला सीन बॉडी डबल द्वारा शूट किया गया था।

Abbas Mustan Reveal Shah Rukh Khan Did Not Shoot Horse Riding Scene In Baazigar Song His Body double Performed
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने बताया, 'जब गाना खत्म होता है। वह मुड़ते हैं और कैमरे से दूर जाते हैं, तो वह ढलान से नीचे जा रहे होते हैं, वहां पर कोई घोड़ा नहीं होता है, लेकिन शाहरुख ने ऐसा अभिनय किया जैसे वह घोड़े की सवारी कर रहे हों। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि वह घोड़े पर सवार नहीं थे।  उन्होंने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Abbas Mustan Reveal Shah Rukh Khan Did Not Shoot Horse Riding Scene In Baazigar Song His Body double Performed
बाजीगर - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य प्रशंसक ने अब्बास-मस्तान को याद दिलाया कि उनकी फिल्मों के कारण अक्षय कुमार और शाहरुख खान दोनों को खिलाड़ी और बादशाह नाम मिला है। इस दौरान कई फैंस ने उन्हें फिल्म 'बाजीगर' के सीक्वल बनाने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि यदि आपके पास कोई कहानी है, तो दीजिए। हम जरूर बनाएंगे।

विज्ञापन
Abbas Mustan Reveal Shah Rukh Khan Did Not Shoot Horse Riding Scene In Baazigar Song His Body double Performed
बाजीगर - फोटो : ट्विटर

अब्बास मस्तान की फिल्म ‘बाजीगर’ बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं। यह फिल्म तीनों के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म थी।   

Akshay-Chunky: चंकी ने दी थी ट्रेनिंग, लेकिन अक्षय कुमार ने कहा था- उन्होंने इतना गलत सिखाया, फिल्में पिट गईं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed