फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shefali Shah: फिल्मों से लेकर ओटीटी की क्वीन हैं शेफाली, 'डार्लिंग्स' और 'दिल्ली क्राइम' ने दिलाई अलग पहचान

Wed, 22 May 2024 07:29 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 22 May 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
shefali shah celebrating her birthday today click here to know about lesser known facts her life and career
शेफाली शाह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शेफाली शाह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 22 मई 1973  को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी शेफाली आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज आपको उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं के बारे में बताते हैं। 
shefali shah celebrating her birthday today click here to know about lesser known facts her life and career
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली शाह अपनी माता-पिता की लाडली संतान हैं। दोनों ने उन्हें बेहद लाड़-प्यार से पाला। शेफाली बचपन से ही अभिनय करना चाहती थीं और फिर उन्होंने इसी फील्ड को अपना कार्यक्षेत्र भी बना लिया। अभिनेत्री ने फिल्म ‘रंगीला’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इस फिल्म में वे उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान के साथ नजर आई थीं। 
shefali shah celebrating her birthday today click here to know about lesser known facts her life and career
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली शाह ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिली जो उन्हें ओटीटी पर मिली। वे फिल्मों में अक्षय कुमार की मां की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें फिल्मों में अपने किरदार के लिए कई पुरस्कार भी मिले, लेकिन एक्टिंग की भूख ओटीटी तक उन्हें खींच लाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shefali shah celebrating her birthday today click here to know about lesser known facts her life and career
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली शाह ओटीटी की क्वीन मानी जाती हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट शो में काम किया है। अभिनेत्री के शो 'दिल्ली क्राइम' ने तो ओटीटी के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इस शो के दूसरे सीजन को अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन मिला। शेफाली 'दिल्ली क्राइम' में  पुलिस अधिकारी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
shefali shah celebrating her birthday today click here to know about lesser known facts her life and career
शेफाली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं शेफाली शाह की निजी जिंदगी की बात करें तो शेफाली शाह अपने पति फिल्म निर्देशक विपुल शाह के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। विपुल ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। ये अभिनेत्री की दूसरी शादी है। शेफाली की पहली शादी हर्ष छाया से हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed