Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
these stars got social media popularity over the night medha shankar tripti dimiri pratibha ranta taha shah
{"_id":"664b25cd2decec57c80fee32","slug":"these-stars-got-social-media-popularity-over-the-night-medha-shankar-tripti-dimiri-pratibha-ranta-taha-shah-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars: रातों-रात सोशल मीडिया पर चमके ये सितारे, तृप्ति डिमरी से लेकर ताहा शाह की बदली किस्मत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Stars: रातों-रात सोशल मीडिया पर चमके ये सितारे, तृप्ति डिमरी से लेकर ताहा शाह की बदली किस्मत
बॉलीवुड में हर सितारे की अपनी एक अलग कहानी होती है। कुछ सितारों को सफलता के आसमान में चमकने के लिए वर्षों लग जाते हैं तो कई सितारे अपने शुरूआती दिनों में ही अपनी चमक बिखेरने लगते हैं। आइए हम आज आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जिनकी शुरूआती फिल्मों की वजह से वे रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गए। इनमें से दो सितारे तो ऐसे हैं जिन्हें 'नेशनल क्रश' का भी टैग मिला है।
2 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रतिभा रांटा का है। प्रतिभा रांटा अपनी पहली ही फिल्म 'लापता लेडीज' की वजह से स्टार बन गईं। इस फिल्म की कामयाबी के बाद रातों-रात प्रतिभा रांटा सोशल मीडिया पर भी छा गईं।'लापता लेडीज' के बाद उनके फॉलोवर्स की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। प्रतिभा रांटा 'लापता लेडीज' के बाद संजय लीला भंसाली के शो 'हीरामंडी' में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आईं।
3 of 5
ताहा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों ताहा शाह सुर्खियों में बने हुए हैं। ताहा शाह संजय लीला भंसाली के शो 'हीरामंडी' में 'ताजदार' की भूमिका में नजर आ रहे यहीं। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं 'हीरामंडी' के रिलीज के बाद ताहा के फैन फॉलोइंग में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताहा शाह कान फिल्म फेस्टिवल में भी जलवा बिखेरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में तृप्ति डिमरी का भी नाम शामिल है। 'एनिमल' के रिलीज के बाद तृप्ति डिमरी रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गईं। उनके फैंस उन्हें 'नेशनल क्रश' कहकर बुलाने लगे। तृप्ति डिमरी को खुद भी अंदाजा नहीं था कि 'एनिमल' में उनके छोटे से रोल को दर्शक इतना प्यार देंगे और उन्हें यूं सोशल मीडिया सेंशन का टैग मिल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
मेधा शंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2023 में फिल्म 'बारहवीं फेल' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्रांत मेसी के अलावा मेधा शंकर ने काम किया था। इस फिल्म के रिलीज के बाद मेधा शंकर सोशल मीडिया पर छा गईं। रातों-रात उनके फॉलोवर्स के संख्या में काफी उछाल देखने को मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।