Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Inside Story of Prasanth Varma movie Brahm Rakshas Ranveer Singh Mythri Movie Makers Pushpa 2 South Cinema
{"_id":"664c53b7f8cda3f59503e738","slug":"inside-story-of-prasanth-varma-movie-brahm-rakshas-ranveer-singh-mythri-movie-makers-pushpa-2-south-cinema-2024-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: ‘हनुमान’ के निर्देशक की फिल्म से इसलिए बाहर हुए रणवीर सिंह, यहां पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranveer Singh: ‘हनुमान’ के निर्देशक की फिल्म से इसलिए बाहर हुए रणवीर सिंह, यहां पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी
अक्तूबर 2021 में रणवीर सिंह के छोटे परदे पर कलर्स के शो ‘द बिग पिक्चर’ से बतौर होस्ट डेब्यू करने के बाद से उनके करियर की गाड़ी अटकी हुई है। छोटे परदे पर आने और उसके बाद फ्लॉप की हैट्रिक लगाने के बाद से उनकी ब्रांड वैल्यू में जो गिरावट आई, उसको वह अब तक संभाल नहीं पाए हैं। लेकिन, उनकी ब्रांडिंग टीम उनकी जो वैल्यू फिल्मों को लेकर लगा रही है, वह साउथ सिनेमा को समझ ही नहीं आ रही हैं। बताते हैं कि रणवीर सिंह की साउथ सिनेमा के निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ प्रस्तावित फिल्म ‘ब्रह्म राक्षस’ (राक्षस नहीं) में अड़चन उनकी फीस को लेकर ही आ रही है। अभिनेता और फिल्म के निर्देशक के बीच रचनात्मक असहमति होने की जो बात रणवीर की टीम की तरफ से फैलाई गई है, वह ठीक नहीं है। दरअसल रणवीर सिंह की मांगी फीस सुनकर फिल्म की निर्माता कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने ही इस फिल्म से हाथ जोड़ दिए हैं।
2 of 6
मैत्री मूवी मेकर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैत्री मूवी मेकर्स का हिंदी भाषी राज्यों में डंका फिल्म ‘पुष्पा’ से ही भले बजा हो लेकिन ये कंपनी बीते आठ साल से तेलुगु सिनेमा में लगातार सक्रिय है और मौजूदा दौर का शायद ही ऐसा कोई बड़ा अभिनेता बचा हो जिसके साथ इस कंपनी ने फिल्म न बनाई हो। सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म ‘फर्रे’ के साथ ये कंपनी हिंदी सिनेमा में भी डेब्यू कर चुकी है। फिल्म ‘ब्रह्म राक्षस’ के जरिये कंपनी बड़े पैमाने पर हिंदी में एंट्री की योजना बना रही है। फिल्म की कहानी और इसका बजट कंपनी के भागीदारों ने निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ की रिलीज के अगले महीने ही फाइनल कर दिया था और उसके बाद प्रशांत ने मुंबई आकर हिंदी सिनेमा के कई कलाकारों के साथ बैठक भी की।
3 of 6
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि रणवीर सिंह ने खुद प्रशांत वर्मा के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। यहां ये गौर करने लायक है कि टीवी शो ‘द बिग पिक्चर’ के बाद से रणवीर सिंह की एक भी सोलो फिल्म हिट नहीं हुई है। उनकी तीन फिल्में ‘83’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ कतार से फ्लॉप रहीं और इसके बाद रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की असली कहानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि देश की दूसरी भाषाओं में फिल्में बनाने वाली कंपनियों को भी पता है। लिहाजा, रणवीर सिंह की फीस गिनते समय इस फिल्म की गिनती तक नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रशांत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशांत वर्मा फिल्म ‘ब्रह्म राक्षस’ को एक सीमित बजट में बनाना चाहते हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘हनुमान’ की मेकिंग और प्रचार प्रसार का कुल खर्च 40 करोड़ रुपये आया था और इस फिल्म ने दुनिया भर में अपना डंका बजाकर करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई की है। मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘पुष्पा’ को तेलुगु के अलावा हिंदी समेत कई दूसरी भाषाओं में रिलीज किया था और इस फिल्म की कमाई भी करीब पौने चार सौ करोड़ रुपये रही थी। करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म के बाद बन रही इसकी सीक्वल ‘पुष्पा 2’ का बजट करीब 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इससे ज्यादा की रकम फिल्म के निर्माता इसकी रिलीज से पहले ही फिल्म के विभिन्न अधिकार बेचकर कमा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डॉन 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म की माउंटिग ‘पुष्पा 2’ के स्तर की ही चाहते रहे हैं और अपनी फीस को लेकर भी कोई समझौता नहीं करना चाहते है। उनकी नौ महीने पहले घोषित फिल्म ‘डॉन 3’ का बजट 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसी बजट की वजह से ये फिल्म अपनी घोषणा के नौ महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। इसके बावजूद रणवीर फिल्म ‘ब्रह्म राक्षस’ का बजट 200 करोड़ रुपये से ऊपर ही रखना चाहते हैं। बताया ये भी जाता है कि इसमें से आधी रकम वह अपनी फीस के तौर पर सुरक्षित रखना चाहते हैं। मैत्री मूवी मेकर्स के सूत्रों की मानें तो कंपनी को नहीं लगता कि रणवीर की कोई भी आने वाली फिल्म पहले दिन 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर एक 200 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म को अच्छी ओपनिंग दे पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।