फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बावजूद इंडस्ट्री से अचानक गुमनाम हुए ये सितारे, कई साल से हैं लापता

Tue, 21 May 2024 05:26 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 21 May 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs missing from many years jasmine dhunna Malini Sharma Kajal Kiran raj kiran vishal thakkar
बॉलीवुड सितार - फोटो : अमर उजाला

अक्सर फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए लोग आंखों में बड़ा सितारा बनने का सपना लिए बॉलीवुड में आते हैं। कई लोग कामयाब भी होते हैं और सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ते हैं। हालांकि, इन सितारों का स्टारडम हमेशा एक जैसा नहीं होता है। इनके करियर में उतार चढाव भी आते रहते हैं। इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे भी हैं, जो बुलंदियों पर पहुंचे, लेकिन अचानक गुम हो गए। आज वे कहां हैं, इस बारे में दर्शकों को तो छोड़िए, खुद उनके परिवार को नहीं पता। आज इस खबर में हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से अलग छाप छोड़ी, लेकिन अचानक लापता हो गए।

bollywood celebs missing from many years jasmine dhunna Malini Sharma Kajal Kiran raj kiran vishal thakkar
राज किरण - फोटो : एक्स

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है राज किरण का। 80 के दशक में उन्होंने अपना खूब नाम कमाया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपने करियर में उन्होंने कर्ज, तेरी मेहरबानियां और घर हो तो ऐसा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। दर्शकों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आती थी। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें फिल्में नहीं मिलने लगीं और उनका करियर कमजोर होने लगा। उन्हें आखिरी बार शेखर सुमन के टीवी शो में एक रिपोर्टर के रोल में देखा गया था। आज वे कहां हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। कहा गया कि उन्हें काम नहीं मिल रहा तो वे अपने भाई के पास अमेरिका चले गए थे, तब दावा किया गया कि वे अमेरिका के पागलखाने में हैं। हालांकि, उनकी पत्नी ने इस दावे को खारिज कर दिया। इसके बाद दावा किया गया कि उन्हें अमेरिका की सड़कों पर टैक्सी चलाते हुए देखा गया था। हालांकि पुख्ता तौर पर किसी को अभी तक नहीं पता कि आज वे कहां हैं।

bollywood celebs missing from many years jasmine dhunna Malini Sharma Kajal Kiran raj kiran vishal thakkar
विशाल ठक्कर - फोटो : एक्स

इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेता विशाल ठक्कर का शामिल है। विशाल ने संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस और चांदनी बार जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। वह अपने करियर में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे थे, लेकिन एक दिन अचानक वह गायब हो गए। दरअसल, 31 दिसंबर 2016 की शाम उन्होंने मां से पैसे लेकर फिल्म देखने के लिए निकले, फिर पार्टी करने चले गए। पार्टी से ही वे लापता हो गए, फिर उनके बारे में आज तक पता नहीं चला कि वे कहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs missing from many years jasmine dhunna Malini Sharma Kajal Kiran raj kiran vishal thakkar
जैस्मिन धुन्ना - फोटो : एक्स

इस लिस्ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री जैस्मिन धुन्ना का। वीराना में वे खूबसूरत चुड़ैल बनकर मशहूर हुईं। हालांकि, आज वे कहां हैं, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीराना फिल्म में उन्हें देख एक अंडरवर्ल्ड डॉन उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गया था, जिसके बाद जैस्मिन बुरी तरह डर गईं और उन्हें फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। कहां यह भी जाता है कि डॉन के डर से ही वे अंडरग्राउंड हो गईं और विदेश चली गईं। आज कल वे कहां हैं, इस बारे में कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
bollywood celebs missing from many years jasmine dhunna Malini Sharma Kajal Kiran raj kiran vishal thakkar
काजल किरण - फोटो : एक्स

काजल किरण भी गुमनाम सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। काजल इंडस्ट्री की खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में शुमार थीं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। काजल को आखिरी बार फिल्म आखिरी संघर्ष में देखा गया था और यह सच में उनकी जिंदगी का आखिरी संघर्ष ही साबित हुआ। इसके बाद अभिनेत्री के बारे में किसी को कोई खबर नहीं मिली। एक बार सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अभिनेत्री की पोस्ट साझा कर पूछा भी था कि क्या किसी को पता है कि वे आजकल कहां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed