Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
abhishek banerjee aka Hathoda Tyagi Does not want to bring the next part of Paatal Lok 2 series Know Reason
{"_id":"6622242164c3b6ce9e064e31","slug":"abhishek-banerjee-aka-hathoda-tyagi-does-not-want-to-bring-the-next-part-of-paatal-lok-2-series-know-reason-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paatal Lok 2: सीरीज का अगला भाग नहीं लाना चाहते 'हथौड़ा त्यागी'! पाताल लोक 2 के बारे में सुनकर हो जाते हैं दुखी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Paatal Lok 2: सीरीज का अगला भाग नहीं लाना चाहते 'हथौड़ा त्यागी'! पाताल लोक 2 के बारे में सुनकर हो जाते हैं दुखी
अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन की कहानी पर काम करीब करीब पूरा हो चुका है। सीरीज के लीड कलाकार जयदीप अहलावत अपने लोकप्रिय किरदार हाथीराम चौधरी के साथ फिर से वापसी की तैयारी शुरू कर चुके हैं। हालांकि, बता दें कि पाताल लोक 2 के बारे में सुनते ही सीरीज में हथौड़ा त्यागी उर्फ अभिषेक बनर्जी दुखी हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों है।
2 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में हथौड़ा त्यागी की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बनर्जी ने खुलासा किया है कि जब भी पाताल लोक 2 सीरीज के बारे में बात होती है तो उनका मन काफी दुखी हो जाता है। अभिनेता के इस बयान से फैंस काफी हैरान हो गए हैं। हालांकि, अभिषेक ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
3 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मुझे इस बार पाताल लोक में न होने का बड़ा दुख है। मेरा किरदार तो पहले सीजन में ही मार दिया गया था। इस बारे में मैं निर्माता-निर्देशक कर्णेश शर्मा और सुदीप शर्मा को बोलता भी हूं कि आप मुझे पाताल लोक 2 के बारे में कुछ न बताएं, क्योंकि आप लोग मुझे जितना बताएंगे, मुझे उतना और अधिक दुख होता है कि मेरा किस्सा तो पहले सीजन में ही खत्म कर दिया था। मैं उसमें नहीं हूं। मुझे हथौड़ा त्यागी की भूमिका से बहुत प्यार मिला है और उसके लिए मैं हमेशा दर्शकों का आभारी रहूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें सीरीज की तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत में दर्शकों के सामने इस सीरीज की स्ट्रीमिंग होगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी सीरीज और फिल्म की एक लिस्ट जारी की थी, उसमें पाताल लोक का सीजन 2 भी शामिल था।
विज्ञापन
5 of 5
पाताल लोक 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'पाताल लोक 2' साल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'पाताल लोक' का अगला सीजन है। इसमें जयदीप के अलावा नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी, ईश्वक सिंह और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।