Metro In Dino: एक बार फिर खिसकी 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज की तारीख, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग बसु दिल को छू लेने वाली कहानियां पर्दे पर लाने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर वे ऐसी ही कहानियां आगामी एंथोलॉजी फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' के जरिए दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने आज शुक्रवार को फिल्म की नई रिलीज की तारीख की घोषणा की। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 29 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Thug Life: ठग लाइफ में इस अभिनेत्री के साथ जमेगी सिम्बू की जोड़ी, फिल्म के शूटिंग शेड्यूल की तारीख का भी खुलासा
निर्माताओं ने एक छोटे से नोट के साथ कलाकारों की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, 'शहर में प्यार केंद्र स्तर पर है, क्योंकि मेट्रो इन दिनों आधुनिक जोड़ों की दिल छू लेने वाली कहानियों को उजागर करता है। प्यार के जादू को देखने के लिए अपने कैलेंडर में 29 नवंबर को चिह्नित करें। आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख सहित अविश्वसनीय कलाकार, शहरी रोमांस के माध्यम से एक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।'
View this post on Instagram
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित मेट्रो इन दिनों का संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु द्वारा निर्मित है। कहा जाता है कि यह फिल्म बसु की प्रशंसित 'लाइफ इन ए मेट्रो' का आध्यात्मिक सीक्वल है, जो 2007 में रिलीज हुई थी और इसमें इरफान खान, के के मेनन, कोंकणा सेन शर्मा और शिल्पा शेट्टी जैसे कई सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Harsh Varrdhan Kapoor: हर्षवर्धन कपूर ने ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, पूछा, 'तुम कौन हो?'
इससे पहले घोषणा की गई थी कि यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे खिसकाया गया और इसे 13 सितंबर 2024 को रिलीज करने की योजना बनाई गई। वहीं अब आखिरकार यह फिल्म इस साल 29 नवंबर को दस्तक देगी। 'मेट्रो...इन दिनों' आदित्य रॉय कपूर और अनुराग बसु का दूसरा सहयोग है। दोनों ने पहली बार 'लूडो' में साथ काम किया था।
Vidya Balan Truth: अंधविश्वासी निर्देशक के बारे में विद्या बालन का खुलासा, अभिनेत्री को बताया था बदकिस्मत