स्त्री 2 और 'वेदा' के अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में खुलासा किया था कि वे 'अग्निपथ' के कास्टिंग डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे, लेकिन धर्मा प्रोडक्शन से निकाल दिया गया था। अब अभिनेता ने इस पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान की गलत व्याख्या की गई है।
Abhishek Banerjee: करण जौहर पर आरोप लगा बुरा फंसे अभिषेक बनर्जी? बयान साझा कर पेश की सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक ने आगे कहा, 'दुर्भाग्य से इस स्थिति को मेरे द्वारा आरोप लगाने के रूप में पूरी तरह से गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। एक पॉडकास्ट में मैंने अपनी बर्खास्तगी का कारण बताया था, यह स्वीकार करते हुए कि मैं अग्निपथ के लिए निर्देशक करण मल्होत्रा के विजन के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ था। मैंने इस बात पर भी जोर दिया कि उस समय अनमोल और मैं काफी युवा थे, लगभग 20 से 23 साल के और किसी बड़ी कमर्शियल फिल्म के लिए कास्टिंग का बहुत कम या बिल्कुल भी अनुभव नहीं था, जिसके कारण शायद हमने प्रोजेक्ट के लिए मिस्टर मल्होत्रा की आवश्यकताओं की गलत व्याख्या की।'
अभिषेक ने कहा कि मैंने धर्मा प्रोडक्शंस पर किसी भी तरह के गलत काम का आरोप नहीं लगाया है। वास्तव में, मेरे मन में धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर के लिए गहरा सम्मान है। मैंने हमारी निकाले जाने के संबंध में कभी भी करण जौहर का उल्लेख नहीं किया, फिर भी कुछ रिपोर्टों में गलत दावा किया गया है कि उन्होंने ही हमें निकाला था। यह निर्णय वास्तव में मिस्टर मल्होत्रा की टीम द्वारा लिया गया था और मैंने अपनी गलतियों को स्वीकार किया। मैंने यह कहानी युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए साझा की कि भले ही आप असफल हों या किसी बाधा का सामना करें, आप हमेशा वापस उछल सकते हैं, जैसा कि मैंने किया। मैंने धर्मा के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिसमें ओके जानू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, कलंक और हाल ही में रिलीज हुई किल और ग्यारह ग्यारह शामिल हैं। इसके अलावा, धर्मा ने मुझे अजीब दास्तां में एक अभिनेता के रूप में भी कास्ट किया।