फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने बताया कॉलेज से जुड़ा मजेदार किस्सा, 'दीवार' के अमिताभ से जुड़ा है कनेक्शन

Tue, 27 Aug 2024 12:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 27 Aug 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Banerjee shared funny incident from college day related to his Section 84 co star Amitabh Bachchan
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस फिल्म के बाद से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी दो फिल्में, 'स्त्री 2' और 'वेदा' रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्मों में उनके अभिनय का अलग-अलग रंग दर्शकों को देखने को मिला है। इस बीच अभिनेता ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक मजेदार किस्सा साझा किया है। 

Abhishek Banerjee shared funny incident from college day related to his Section 84 co star Amitabh Bachchan
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी महज एक अभिनेता नहीं हैं, बल्कि वह एक मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं। अभिषेक हमेशा से अमिताभ बच्चन के फैन होने को लेकर काफी मुखर रहे हैं। वह अब अपनी आगामी फिल्म 'सेक्शन 84' में बिग बी के साथ काम भी कर रहे हैं। इसे लेकर अभिनेता ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प बात बताई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक उन्हें कॉलेज के दिनों में दीवार का अमिताभ कह कर चिढ़ाते थे। 

Abhishek Banerjee shared funny incident from college day related to his Section 84 co star Amitabh Bachchan
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिनेता सुचरिता त्यागी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनसे बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के बड़े फैन होने पर जोर देते हुए कहा कि वह उनके कारण ही कॉलेज में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर खुद को मिस्टर बच्चन का फैन कहते हैं, लेकिन वो खुद को ओजी फैन कहते हैं। अभिनेता ने कहा,"मेरी चाल वही थी। मुझे टीचर बोलते थे कि भाई तू क्या है, दीवार का अमिताभ बनकर घूम रहा है।"
Sonakshi Sinha: न्यूयॉर्क में मस्ती करते नजर आएं सोनाक्षी-जहीर, शाहरुख की इस फिल्म की दिलाई याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Banerjee shared funny incident from college day related to his Section 84 co star Amitabh Bachchan
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

हाल में ही पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने साझा किया था कि उन्होंने 'सेक्शन 84' के सेट पर अमिताभ बच्चन को आते हुए रिकॉर्ड किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस पल को इसलिए रिकॉर्ड किया, क्योंकि वह इसे अपने जीवन में कभी नहीं भूलना चाहते थे। 'स्त्री 2' अभिनेता ने कहा कि बिग बी की ये चाल उन्हें अमिताभ के स्वर्णीम समय से जुड़े उन पुरानी यादों को ताजा कर गई।

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Banerjee (@nowitsabhi)



Stree 2: 'शाहरुख के फॉलोअर्स कम हैं, पर उनसे बड़ा कोई स्टार नहीं', इन्फ्लुएंसर्स को कास्ट करने पर भड़के 'जना'

विज्ञापन
Abhishek Banerjee shared funny incident from college day related to his Section 84 co star Amitabh Bachchan
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी 2023 की पोस्ट पिन की है। इसमे वह अमिताभ बच्चन के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रह हैं। उन्होंने 'सेक्शन 84' में बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा, जैसे वह एक्टिंग स्कूल गए हों। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा था,"सर, आपके साथ सेट पर कुछ दिन बिताकर मैंने जीवन के कई सबक सीखे हैं और आखिरकार मैं कह सकता हूं कि मैं एक्टिंग स्कूल गया था।" 


Aamir Khan: बच्चों के साथ समय न बिताने का आमिर को आज तक है मलाल, बोले- उनके साथ रहने की जरूरत थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed