{"_id":"66cd6f48dbe520f83307f308","slug":"sonakshi-sinha-and-zaheer-iqbal-on-holidays-in-new-york-shared-playing-basketball-video-2024-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: न्यूयॉर्क में मस्ती करते नजर आएं सोनाक्षी-जहीर, शाहरुख की इस फिल्म की दिलाई याद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha: न्यूयॉर्क में मस्ती करते नजर आएं सोनाक्षी-जहीर, शाहरुख की इस फिल्म की दिलाई याद
Tue, 27 Aug 2024 11:47 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों न्यूयॉर्क शहर में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। यह जोड़ा हाल ही में हुई अपनी शादी का आनंद उठा रहा है। सोनाक्षी और जहीर इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छुट्टी की कुछ झलकियां साझा की हैं। उनकी छुट्टियां रोमांच और उत्साह से भरी हुई नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
हाल ही में, सोनाक्षी और जहीर एक एडवेंचर पार्क गए, जहां जहीर ने सोनाक्षी का एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वह शाहरुख-काजोल की मशहूर फिल्म कुछ कुछ होता है के ‘ये लड़का है दीवाना’ के पुराने गाने पर बॉल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के साझा किए इस वीडियो ने फिल्म की यादों को भी ताजा कर दिया।
Navina Bole: पति जीत करनानी से अलग रह रही हैं 'इश्कबाज' फेम नवीना बोले, जल्द लेंगी कानूनी रूप से तलाक
Navina Bole: पति जीत करनानी से अलग रह रही हैं 'इश्कबाज' फेम नवीना बोले, जल्द लेंगी कानूनी रूप से तलाक
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
वहीं, जहीर ने एडवेंचर पार्क से सोनाक्षी की एक आकर्षक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी ने भी अपने पति के साथ एक प्यारी सी सेल्फी साझा की, जिस पर गुलाबी दिल वाला इमोजी बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
अभिनेत्री के कैजुअल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट में ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक-एंड-व्हाइट चेक शर्ट, जॉगर्स और व्हाइट स्नीकर्स शामिल थें। कुछ दिनों पहले ही सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी की दो महीने की सालगिरह मनाई।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
बता दें कि सोनाक्षी ने सात साल तक जहीर को डेट करने के बाद शादी करने की घोषणा की थी। 23 जून को आयोजित समारोह में सोनाक्षी ने अपने माता-पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा और उनके करीबी दोस्तों सहित परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। सोनाक्षी जहीर की शादी को लगभग दो महीने हो गए हैं।
Stree 2: स्त्री 3 में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार? फिल्म के लेखक बोले- हर किरदार के लिए प्लान है
Stree 2: स्त्री 3 में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार? फिल्म के लेखक बोले- हर किरदार के लिए प्लान है