टीवी एक्टर आमिर अली इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैँ। पत्नी संजीदा शेख से अलग होने के बाद आमिर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैँ। आमिर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। आमिर के फैंस इस फोटो में आमिर के साथ नजर आ रही लड़की के बारे में तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं।
Aamir Ali: शमिता शेट्टी के बाद अब इस मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आमिर अली, कमेंट कर फैंस ने पूछे मजेदार सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो पर आ रहे मजेदार कमेंट
मिस्ट्री गर्ल के साथ आमिर का फोटो को देखकर नेटिजन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। शेयर की गई तस्वीर में लड़की का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है, जिसकी वजह से लोग लड़की के बारे में अंदाजा लगाने में जुटे हैं। शेयर किए गए फोटोज में आमिर नीले कलर की शर्ट में दिखाई दिए, जबकि लड़की रेड टॉप और येलो शॉर्ट्स में नजर आई।
पोस्ट पर लिखा मजेदार कैप्शन
मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए आमिर ने मजेदार कैप्शन भी लिखा। आमिर ने लिखा, ‘शह्ह्ह्ह्ह्।’ उनके इस कैप्शन ने लोगों को अंदर मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। आमिर एक तस्वीर में मिस्ट्री गर्ल को गोद में उठाए दिखे। इन फोटोज पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं आपके लिए खुश हूं आमिर। आप हर खुशी के हकदार हैं।'
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ जुड़ा नाम
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और आमिर अली की कुछ दिनों पहले रिलेशनशिप की खबर सामने आई थीं। बता दें कि दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए दोनों ने रिलेशनशिप की अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह सिंगल हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने रिलेशनशिप की खबरों को बेवकूफी भरा बताया था। शमिता ने कहा कि लोगों को दूसरों के बारे में जानने की दिलचस्पी क्यों होती है? किसी की दोस्ती को रिलेशनशिप का नाम देना बेहद बेवकूफी भरा है।
यह भी पढ़ें- Rahul Roy: 'आशिकी' का जादू चलाने वाले राहुल को लगी किसकी नजर, 60 फिल्मों का ऑफर होने पर भी क्यों डूबा करियर?