फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: स्टैन के करारे जवाबों ने बंद की सबकी बोलती, टीना को लेकर शालीन ने साधी चुप्पी

Wed, 08 Feb 2023 10:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 finale Mc stan give befitting reply on mandali Shalin Bhanot gives no answer on Tina Datta
स्टैन और शालीन - फोटो : social media

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अब धीरे-धीरे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। घर में पांच सदस्य बाकी हैं और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की यह चाहत है कि वह सलमान खान के बगल में खड़ा हो। शो में बचे घरवाले बस ट्रॉफी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। ‘बिग बॉस’ किसी भी कंटेस्टेंट को चैन की सांस नहीं लेने दे रहे हैं। हाल ही में, बिग बॉस ने अपने आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया, जहां घर में मीडिया की एंट्री हुई। उन्होंने टॉप फाइव कंटेस्टेंट पर अपने तीखे सवाल दागे। 

 

Bigg Boss 16 finale Mc stan give befitting reply on mandali Shalin Bhanot gives no answer on Tina Datta
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

‘बिग बॉस’ के आगामी एपिसोड में मीडिया ने घर में एंट्री की और शो में कंटेस्टेंट की आफत को और बढ़ा दिया। मीडिया ने घर में जाते ही घरवालों पर तीखे सवालों की बौछार कर दी। हालांकि, एक तरफ शालीन जवाब देने में थोड़ा घबरा गए तो दूसरी तरफ अर्चना और एमसी स्टैन ने मीडिया के वार को काफी अच्छे से संभाला।

Filmy Wrap: सिद्धार्थ ने छुए कियारा के पैर और न्यायिक हिरासत में आदिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Bigg Boss 16 finale Mc stan give befitting reply on mandali Shalin Bhanot gives no answer on Tina Datta
अर्चना गौतम - फोटो : social media

‘बिग बॉस’ के पहले प्रोमो में मीडिया से बातचीत के बाद शालीन और एमसी स्टैन का घर में एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। वहीं, रैपर ने मीडिया से आ रहे सवाल को बखूबी संभाला। मीडिया के एक सदस्य ने एमसी स्टैन से पूछा कि आप बार-बार कहते हैं कि सब मंडली को वोट करो तो हम आपके लिए क्यों वोट्स करें। इस पर एमसी स्टैन ने जवाब दिया, 'मैं भी तो मंडली का हिस्सा हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 finale Mc stan give befitting reply on mandali Shalin Bhanot gives no answer on Tina Datta
एमसी स्टैन - फोटो : social media

स्टैन के बाद मीडिया के एक और शख्स ने अर्चना गौतम से पूछा कि आप हमेशा कहती हैं कि आपको एक बड़ा पॉलिटिशियन बनना है, लेकिन जिस तरह से ट्रोलिंग होती है, आप क्या उसे हैंडल कर पाएंगी? इस पर अर्चना ने जवाब दिया, 'पिटते-पिटते इंसान ढीठ हो जाता है और मैं अब ऐसी हो चुकी हूं, जो हर चीज बर्दाश्त कर सकती हूं।' अर्चना के बाद मीडिया ने शालीन भनोट से टीना से जुड़े सवाल पूछे, जिस पर वह सकपका गए और ठीक से जवाब नहीं दे पाए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 finale Mc stan give befitting reply on mandali Shalin Bhanot gives no answer on Tina Datta
शालीन भनोट - फोटो : social media

बता दें कि ‘बिग बॉस सीजन 16’ को खत्म होने में महज चार दिन बचे हैं। 12 फरवरी यानी इस रविवार को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होगा, जहां कई कंटेस्टेंट एक ही छत के नीचे खड़े दिखाई देंगे। शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया वोट्स के आधार पर प्रियंका, शिव और एमसी स्टैन सबसे आगे चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed