फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra: अभिषेक वर्मा को अमरनाथ यात्रा पर दिखी अद्भुत चीज, अब हर साल जाना चाहते हैं

Fri, 19 Jul 2024 10:32 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:32 AM IST
सार

टीवी अभिनेता अभिषेक वर्मा अमरनाथ यात्रा पर जाने के बाद काफी सतुंष्ट नजर आ रहे हैं। अभिषेक खुद को आध्यात्मिक व्यक्ति बताते हैं। साल में दो बार वैष्णो देवी मंदिर जाने अभिषेक ने इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने का मन बनाया था और अब उन्होंने इस यात्रा को लेकर अपना अनुभव साझा किया है।
 
विज्ञापन
Actor Abhishek Verma shares his experience of first Amarnath Yatra now he wants to go there every year
अभिषेक वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @i.m.abhishekk

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक वर्मा ने बताया कि वो नैनीताल में शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान उनके कुछ दोस्तों ने अमरनाथ यात्रा के लिए उनका पंजीकरण करा दिया था। हालांकि, अभिषेक ने ही अपने उन दोस्तों से कहा था कि अगर वे यात्रा पर जाएं तो उन्हें भी अपने साथ ले लें, क्योंकि वे हर साल अमरनाथ जाते हैं।

Actor Abhishek Verma shares his experience of first Amarnath Yatra now he wants to go there every year
अभिषेक वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @i.m.abhishekk

अभिषेक ने बताया कि जब उन्होंने बेस कैंप से यात्रा शुरु की थी तो वो काफी थक गए थे। पहाड़ों की खड़ी चढ़ाई ने उन्हें शारीरिक रूप से थका दिया था। उन्होंने बताया कि छह से सात किलोमीटर चलने के बाद शरीर टूटने लगता हैं, मगर जब महादेव का बुलावा होता हैं तो पैर खुद ही चलते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Abhishek Verma shares his experience of first Amarnath Yatra now he wants to go there every year
अभिषेक वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @i.m.abhishekk

अमरनाथ यात्रा के दौरान अभिषेक के साथ एक अच्छी चीज यह हुई कि उन्होंने भवन में कबूतर के जोड़े को देख लिया। कहा जाता है कि अगर किसी को कबूतर का जोड़ा दिख जाता हैं, तो उसके लिए यह बहुत भाग्यशाली माना जाता है। अभिषेक ने कहा कि उन्हें कबूतर देखने को मिला। उतनी ऊंचाई पर कोई भी पक्षी नहीं है, लेकिन कबूतर के जोड़े का वहां होना एक चमत्कार है। अभिषेक को उम्मीद है कि यह उनके लिए अच्छा साबित होगा।

Bad Newz Review: विक्की कौशल ने इस बार सही से थामा कॉमेडी का पल्लू, करण को मेगा बजट पंजाबी फिल्म में बड़ा मौका

विज्ञापन
Actor Abhishek Verma shares his experience of first Amarnath Yatra now he wants to go there every year
अभिषेक वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @i.m.abhishekk

अभिषेक वर्मा ने एक उम्मीद यह भी जताई है कि उन्हें हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। भवन पहुंचने के अपने अनुभव को लेकर अभिषेक ने कहा कि जब आप भवन को देखते हैं, तो दिमाग की सारी थकान छूमंतर हो जाती है। आप सब कुछ भूलकर एक अलग ही जगह पहुंच जाते हैं और इसके लिए आभारी महसूस करते हैं। बता दें कि अभिषेक टीवी सीरियल 'नागिन', 'ये है मोहब्बतें' और 'पवित्र भाग्य' में काम कर चुके हैं।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को था रहमान पर संदेह, इस एल्बम से जुड़ी है ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed