Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actor Comedian Bhuvan Bam denied on Buying bungalow Worth Rs 11 Cr in Delhi says Yes I have got a house But...
{"_id":"65b89f0f4f865862d20f26ad","slug":"actor-comedian-bhuvan-bam-denied-on-buying-bungalow-worth-rs-11-cr-in-delhi-says-yes-i-have-got-a-house-but-2024-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhuvan Bam: भुवन बाम ने दिल्ली में 11 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अरे नहीं.. गलत है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhuvan Bam: भुवन बाम ने दिल्ली में 11 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अरे नहीं.. गलत है'
अभिनेता, यूट्यूबर और कॉमेडियन भुवन बाम सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अपनी कॉमिक वीडियो से भुवन रातों-रात मशहूर हो गए। खबर आ रही थी कि भुवन बाम ने दिल्ली में आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। अब भुवन बाम ने इसे लेकर खुलासा किया है। यूट्यूबर ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। भुवन ने बताया कि उन्होंने बंगला खरीदा है, लेकिन इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है कि इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है।
2 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
भुवन बाम को इस बात का आश्चर्य हुआ कि उनके नए घर की खबर ऑनलाइन कैसे लीक हो गई। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'अरे नहीं, गलत है। हां, मुझे घर मिल गया है। मुझे नहीं पता कि यह खबर बाहर कैसे आ गई। मुझे नहीं पता था। मैं बहुत डर गया था, क्योंकि मैंने अपने परिवार में भी लोगों को नहीं बताया था। खबर निकलने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया। मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या बताऊं।'
बीबी की वाइन्स स्टार ने घर खरीदे जाने पर कहा कि यह एक अच्छा एहसास है। उन्होंने कहा, 'लेकिन मटेरियलिस्टिक चीजें अब मुझे ज्यादा उत्साहित नहीं करतीं। एक घर एक ऐसी चीज है, जो मैं हमेशा से चाहता था, अपने लिए एक घर बनाना। यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अगले डेढ़ साल तक जीना चाहता हूं, मैं इसे बनाना चाहता हूं। मैं इसे यथासंभव निजी रखना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
30 वर्षीय भुवन शुरुआत में अपने वायरल वीडियो के लिए लोकप्रिय थे और अपने वास्तविक नाम के बजाय लंबे समय तक वह 'बीबी की वाइन्स' नाम से ही पहचाने जाते थे। भुवन बाम के लोकप्रिय कॉमेडी चैनल, बीबी की वाइन्स की बदौलत यूट्यूब पर उनके 26 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भुवन बाम
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवन बाम ने कॉमेडी के अलावा अभिनय और संगीत में भी अपना करियर बनाया है। वह एक गायक और गीतकार हैं। उन्होंने रहगुजार, अजनबी, सफर और संग हूं तेरे गाना गाया है। वह शॉर्ट फिल्म और वेब सीरिज भी कर चुके हैं। भुवन वेब सीरीज 'ताजा खबर' में नजर आए थे। यह शो 2023 के सबसे लोकप्रिय शो में से एक बनकर उभरा। जल्द ही 'ताजा खबर' का सीजन 2 आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।