फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijayakanth: सिनेमा हो या राजनीति, विजय ने दोनों ही मैदानों को किया था फतेह, 150 से अधिक फिल्मों में किया काम

Thu, 28 Dec 2023 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Dec 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Actor Politician and dmdk founder vijayakanth Passed Away Know Unknown facts about his filmy career
विजयकांत - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने डीएमडीके प्रमुख विजयकांत पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित हो गए थे। रिपोर्ट आने के बाद से वे चेन्नई के मियोट अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन आज तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का निधन हो गया है। विजयकांत ने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता बनने के बाद उन्होंने राजनेता बनने तक का सफर तय किया है। आइए जानते हैं साउथ के दिग्गज सितारे  विजयकांत का अभिनेता से राजनेता बनने तक का सफर।

Actor Politician and dmdk founder vijayakanth Passed Away Know Unknown facts about his filmy career
विजयकांत - फोटो : फाइल फोटो

विजयकांत साउथ सिनेमा के ही नहीं बल्कि राजनीति में भी बड़ा नाम थे। अभिनेता औऱ राजनेता विजयकांत का पूरा नाम नारायणन विजयराज अलगारस्वामी था। वे तमिल सिनेमा में 1980 और 1990 के दशक में बड़ा नाम रहे थे। वह 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। राजनीति में प्रवेश करने से पहले विजयकांत एक सफल अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। विजयकांत तमिलनाडु विधानसभा के वर्तमान डीएमडीके अध्यक्ष भी थे।

Shilpa Saklani Interview: पिताजी के इलाज के लिए थी बहुत सारे पैसों की जरूरत, तभी मिल गया एकता कपूर का ये ऑफर

Actor Politician and dmdk founder vijayakanth Passed Away Know Unknown facts about his filmy career
विजयकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें  विजयकांत के फिल्मी करियर की तो, अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में की थी। उन्हें 1991 में आई एक फिल्म ‘कैप्टन प्रभाकरण’ से कैप्टन का तमगा उनके फैंस ने दिया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी और देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोइंग में काफी उछाल आता गया। उन्होंने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

Nikolai Vasilyev: यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी रैपर निकोलाई गिरफ्तार, अर्धनग्न पार्टी में भाग लेने पर हुई सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Politician and dmdk founder vijayakanth Passed Away Know Unknown facts about his filmy career
विजयकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विजयकांत ने साल 2005 में अपनी पार्टी देशीय मुरपोक्कु द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम का गठन किया था। यह वो समय था, जब विजयकांत के रुख राजनीति की ओर जा रहा था। यह पार्टी राज्य की DMK और AIADMK के विकल्प के तौर पर बनाई गई थी। विजयकांत की पार्टी ने तमिलनाडु में 2011 में जयललिता के साथ गठबंधन करके 29 सीट जीती थी और राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

विज्ञापन
Actor Politician and dmdk founder vijayakanth Passed Away Know Unknown facts about his filmy career
विजयकांत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत ने जीवन मे अपनी दोनों भूमिकाओं को बखूबी निभाया था। आज अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। अभिनेता कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed