फिल्म ‘सलार पार्ट वन सीज फायर’ में खानसार के राजा रमन्ना की बेटी राधा रमा रमन्ना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रिया रेड्डी इन दिनों बेहद खुश हैं। पवन कल्याण के साथ बन रही अपनी अगली फिल्म को लेकर भी वह खूब उत्साहित हैं। लेकिन, कम लोगों को ही पता होगा कि श्रिया की बड़े परदे पर आखिरी फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। निर्देशक प्रशांत नील को अपनी फिल्म ‘सलार’ के लिए श्रिया को तैयार करने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े। यहां तक कि छह महीने का समय लेकर उन्होंने फिल्म की पूरी पटकथा फिर से लिखी।
Sriya Reddy Salaar: श्रिया के लिए प्रशांत ने फिर से लिखी ‘सलार’, 15 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की रोचक कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रिया सरन दक्षिण भारतीय सिनेमा का बहुत ही प्रतिष्ठित नाम रहा है। निर्देशक प्रियदर्शन की साल 2008 में रिलीज फिल्म ‘कांचीवरम’ के बाद से श्रिया बड़े परदे से दूर ही रहीं। इस फिल्म में प्रकाश राज उनके हीरो थे। ‘कांजीवरम’ के बाद श्रिया ने सिर्फ दो और कहानियों में काम करने की मंजूरी दी। इसमें से एक तमिल फिल्म ‘सिला समयांगलिल’ उन्होंने निर्देशक प्रियदर्शन के लिए ही ओटीटी नेटफ्लिक्स के लिए की। जबकि, बीते साल वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘सुड़ल’ में भी दिखाई दीं, लेकिन बड़े परदे की किसी भी फिल्म के लिए श्रिया रेड्डी ने हां नहीं की। श्रिया के मुताबिक वह बड़े परदे पर महज एक सजावटी गुड़िया की तरह की फिल्म में नहीं दिखना चाहती थीं।
फिल्म ‘सलार पार्ट वन द सीज फायर’ के लिए इसके लेखक और निर्देशक प्रशांत नील जब ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसी एक कहानी काल्पनिक राज्य खानसार की दुनिया बुन रहे थे तो उन्हें इस राज्य के राजा की बेटी के लिए एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी जो राजा के न होने पर मजबूती से फैसले ले सके। इस किरदार के लिए प्रशांत नील की तलाश श्रिया रेड्डी पर आकर ठहर गई। तमाम जगह उन्होंने श्रिया की तलाश की लेकिन श्रिया से वह मिल न सके। तब तक श्रिया को भी पता चल चुका था कि ‘केजीएफ’ के बाद बन रही प्रशांत नील की अगली फिल्म के लिए उनकी खोज हो रही है।
राधा रमा के किरदार के लिए फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील और श्रिया रेड्डी का पहला संपर्क फोन संदेश के जरिये हुआ। उन दिनों श्रिया स्विटजरलैंड में घूम रही थीं और जब प्रशांत नील का पहला संदेश उनके मोबाइल पर आया, उस समय वह एक चॉकलेट फैक्ट्री में थीं। श्रिया ने कुछ देर तक तो प्रशांत का संदेश निहारा और फिर इसके लिए मना कर दिया। लेकिन, प्रस्ताव ठुकरा दिए जाने के बाद भी प्रशांत ने हार नहीं मानी और वह लगातार श्रिया को संदेश भेजते रहे। आखिर में श्रिया के ये कहने पर कि वह फिल्म करेंगी तो कोई ऐसी जिनमें उनका किरदार फिल्म के दूसरे पुरुष किरदारों जैसा ही प्रभाशाली हो, प्रशांत मुस्कुरा उठे।
बताते हैं कि श्रिया की ये बात सुनने के बाद प्रशांत नील ने उनसे छह महीने का समय मांगा और फिल्म ‘सलार’ का पहला भाग फिर से लिखने के लिए कमर कस ली। प्रशांत नील अब राधा रमा के इस किरदार को फिर से विकसित करने लगे और हर चरण की जानकारी श्रिया को देते रहे। छह महीने बाद जब उन्होंने फिल्म ‘सलार पार्ट वन सीज फायर’ का नया ड्राफ्ट श्रिया को सुनाया तब जाकर श्रिया ये फिल्म करने को तैयार हुईं। प्रशांत नील ने उस समय श्रिया से बस इतना ही कहा, ‘मुझ पर भरोसा रखो, ये कुछ खास होने जा रहा है।’ और, श्रिया ने उनकी बात मान ली। और फिल्म देखने वाले मानते हैं कि श्रिया का ये फैसला बिल्कुल सही रहा है।
Abhishek Bachchan: आमिर से पहले अभिषेक को ऑफर हुई थी रंग दे बसंती, जूनियर बच्चन ने बताया क्यों ठुकराई थी फिल्म