राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' आखिरकार 23 मई को रिलीज होने जा रही है। यह फैसला कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है। पहले फिल्म के निर्माताओं ने अचानक से फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया था। अब फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज से पहले अभिनेता राजकुमार राव ने एक वीडियो जारी किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने एक बात लिखी है।
Bhool Chuk Maaf: 'भूल चूक माफ' की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने शेयर किया विडियो, लिखी मजेदार बात
Rajkummar Rao Shares Video Bhool Chuk Maaf: फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक बात लिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव ने शेयर किया वीडियो
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजकुमार ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें अपनी शादी के लिए हर संभव प्रयास करते हुए देख सकते हैं। वीडियो शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा '5 दिनों में हो रही है शादी... पर रंजन की किस्मत हल्दी से आगे ही नहीं बढ़ रही। मस्ती, हंसी और तमाम भावनाओं से भरपूर सबसे बड़ी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म देखें, बस 5 दिन दूर! भूल चूक माफ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' इस पर कई फैंस ने दिल और फायर कमेंट किए हैं।
A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)
क्या था फिल्म पर विवाद?
आपको बता दें इस फिल्म पर विवाद 8 मई को शुरू हुआ। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने खुलासा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के मद्देनजर इसे सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म की निर्धारित रिलीज से ठीक एक दिन पहले आखिरी समय में उठाए गए इस कदम की प्रदर्शकों ने तीखी आलोचना की। मल्टीप्लेक्स दिग्गज पीवीआर आईनोक्स ने अनुबंध के उल्लंघन के लिए मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया और डिजिटल रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।
यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: जारी हुआ 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर, वामिका के साथ शादी की गुत्थी सुलझाते नजर आए राजकुमार
नहीं देने होंगे 60 करोड़
हालांकि अब निर्माता और पर्दर्शकों के बीच विवाद सुलझ गया है। अब फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पीवीआरआइनोक्स ने अपनी 60 करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग भी वापस ले ली है। मैडॉक फिल्म्स को कोई हर्जाना नहीं देना होगा।
पहली बार साथ काम कर रहे राजकुमार और वामिका
फिल्म के निर्माता अब सिनेमाघरों में रिलीज से पहले फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। करण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी हैं। दोनों पहली बार फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।