पिछले महीने ये बात सामने आई थी कि गायिका नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ का अपने भाई-बहनों से रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, सोनू ने रिश्ते खत्म होने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। अब नेहा, सोनू समेत सभी भाई-बहनों को एक साथ उनके मम्मी-पापा के शादी की सालगिरह समारोह में देखा गया है, जिसकी तस्वीरें गायिका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। देखें तस्वीरें।
Sonu Kakkar: करीब एक महीने बाद फिर साथ आए टोनी, सोनू और नेहा कक्कड़, पारिवारिक समारोह में दिखा मस्तमौला अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 18 May 2025 04:49 PM IST
सार
Sonu Kakkar with Family: हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ के मम्मी-पापा की शादी की सालगिरह बहुत धूमधाम से मनाई गई, जिसमें उनका पूरा परिवार इकट्ठा रहा। इसने सबका ध्यान तब खींचा, जब सोनू कक्कड़ भी अपने भाई-बहनों के साथ दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन