इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई दमदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इन्हीं में से एक फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है, जो सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' का तीसरा पार्ट है। फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्रेयस तलपड़े ने 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
{"_id":"65e7f0d553a3092c5e081761","slug":"actor-shreyas-talpade-revealed-akshay-kumar-starrer-welcome-to-the-jungle-plot-know-what-he-said-2024-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Welcome to the Jungle: श्रेयस तलपड़े ने 'वेलकम 3' की कहानी से उठाया पर्दा, कहा- दर्शकों को आने वाला है खूब मजा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Welcome to the Jungle: श्रेयस तलपड़े ने 'वेलकम 3' की कहानी से उठाया पर्दा, कहा- दर्शकों को आने वाला है खूब मजा
Wed, 06 Mar 2024 09:59 AM IST
शुभम शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:59 AM IST
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक साक्षात्कार में श्रेयस ने बताया कि फिल्म में इतने लोगों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव होगा। फिल्म की कहानी बहुत ही मजेदार और दिलचस्प है, जो कॉमेडी से भरपूर है। इसमें कुछ पागलपन भरे हिस्से भी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएंगे। खासकर तुषार कपूर के साथ फिल्माया गया उनका सीन।
तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े
- फोटो : Social media
गौरतलब है कि इससे पहले श्रेयस और तुषार कपूर जबर्दस्त केमिस्ट्री दर्शकों को रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी में देखने को मिली थी, जिसे खूब पसंद किया गया था। वहीं, अरशद और संजय दत्त की 'मुन्नाभाई' कैमेस्ट्री को कौन भूल सकता है। ये जोड़ी भी फिल्म में धमाल मचाती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम टू जंगल' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी और लारा दत्ता जैसे कई जबर्दस्त कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।
Oscars 2024: स्टीवन स्पीलबर्ग से लेकर रयान गोसलिंग तक, ऑस्कर्स प्रेजेंटर्स की लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
Oscars 2024: स्टीवन स्पीलबर्ग से लेकर रयान गोसलिंग तक, ऑस्कर्स प्रेजेंटर्स की लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वेलकम 3' के बाद 'हेरा फेरी 4' और 'आवारा पागल दीवाना 2' भी बनने वाली है, इन फिल्मों से एक बार दर्शकों के लिए कॉमेडी का पुराना दौर लाने की तैयारी है। इन फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ अन्य कलाकारों के भी लौटने की चर्चा है।
Zeenat Aman: अपनी बायोपिक से खुश नहीं हैं जीनत, बोलीं- आप इसे एक बूढ़ी औरत की शिकायत समझ खारिज कर सकते हैं
Zeenat Aman: अपनी बायोपिक से खुश नहीं हैं जीनत, बोलीं- आप इसे एक बूढ़ी औरत की शिकायत समझ खारिज कर सकते हैं