फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Dutt: रेडियो अनाउंसर से कैसे बने बॉलीवुड में सुपरस्टार सुनील दत्त, जानिए उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्से

Sat, 25 May 2024 07:56 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 25 May 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Actor sunil dutt death anniversary is today click here to know lesser known fact about sanjay dutt father
सुनील दत्त - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की आज पुण्यतिथि है। उनको गुजरे जमाना हो गया, लेकिन आज भी दर्शकों के दिलों में यादें ताजा हैं। सुनील दत्त अभिनेता होने साथ-साथ बॉलीवुड के मशहूर स्टार संजय दत्त के पिता भी हैं। आइए आज आपको सुनील दत्त के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं। 
Actor sunil dutt death anniversary is today click here to know lesser known fact about sanjay dutt father
सुनील दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील दत्त का नाम बॉलीवुड के मशहूर सितारों में शामिल है, लेकिन उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। खुर्द झेलम में जन्मे सुनील दत्त जब पांच साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। लखनऊ से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। कम ही लोगों को पता होगा सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल कर सुनील दत्त रख लिया था। 
Actor sunil dutt death anniversary is today click here to know lesser known fact about sanjay dutt father
सुनील दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने से पहले सुनील दत्त सीलोन रेडियो में काम करते थे। लोग उनकी आवाज के दीवाने हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे अपनी पत्नी और अभिनेत्री नरगिस दत्त से पहली बार एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान मिले थे। सुनील दत्त को नरगिस का इंटरव्यू करना था, लेकिन वे अभिनेत्री के सामने कुछ भी बोल नहीं पाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor sunil dutt death anniversary is today click here to know lesser known fact about sanjay dutt father
सुनील दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील दत्त ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म 'रेलवे स्टेशन' से किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया, लेकिन बतौर हीरो उन्हें नाम और शोहरत उन्हें फिल्म 'मदर इन्डिया' से मिली थी। सुनील दत्त के बारे में एक बात मशहूर है कि वे अपनी फिल्मों में डाकू का किरदार निभाते थे। सूत्रों की मानें तो सुनील दत्त बीस फिल्मों में डाकू बने थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे डाकू बनकर दर्शकों के दिलों को लूट ले जाते थे। 
विज्ञापन
Actor sunil dutt death anniversary is today click here to know lesser known fact about sanjay dutt father
सुनील दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील दत्त की मशहूर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘साधना’, ‘इंसान जाग उठा’, ‘मुझे जीने दो’ और ‘खानदान’ सहित कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। 'मदर इंडिया' के लिए लोग आज भी उन्हें और नरगिस दत्त को याद करते हैं। इसी सेट से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed