{"_id":"66793dcacd7d4f38f1054dbb","slug":"actors-who-have-played-don-role-emraan-hashmi-imtiaz-ali-arjun-rampal-john-abraham-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Don Role: परदे पर असली डॉन का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, इम्तियाज अली का नाम भी हैं शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Don Role: परदे पर असली डॉन का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, इम्तियाज अली का नाम भी हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:45 PM IST
सार
फिल्मी परदे पर अक्सर कई कलाकारों को असल जिंदगी के किरदारों को निभाते हुए देखा जाता है। दर्शकों का मजा तब दोगुना हो जाता है, जब कोई असली डॉन के किरदार में दिखाई देता है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्मी परदे पर अक्सर कई कलाकारों को असल जिंदगी के किरदारों को निभाते हुए देखा जाता हैं। दर्शकों का मजा तब दोगुना हो जाता है, जब कोई असली डॉन के किरदार में दिखाई देता है। हिंदी सिनेमा में अपराध जगत की दुनिया के कई डॉन पर फिल्में बनाई जा चुकी हैं, जिनमें कई दिग्गज सितारों ने काम किया था। इमरान हाशमी, इम्तियाज अली, अर्जुन रामपाल और जॉन अब्राहम को भी परदे पर डॉन का किरदार करने का मौका मिल चुका है।
2 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था। फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म में अजय देवगन ने हाजी मस्तान का रोल अदा किया था। फिल्म में प्राची देसाई और कंगना ने भी काम किया था।
3 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
इम्तियाज अली
जब वी मेट, सोचा ना था, जब हैरी मेट सेजल, रॉकस्टार और तमाशा समेत कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले इम्तियाज अली भी फिल्मी परदे पर डॉन की भूमिका निभा चुके हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
अर्जुन रामपाल
साल 2017 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था- 'डैडी'। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल अरुण गवली के किरदार में नजर आए थे, जो गैंगस्टर से नेता बनता है। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन असीम अहलूवालिया ने किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश, निशिकांत कामत, अनुप्रिया गोएनका, फरहान अख्तर और श्रीकांत यादव ने भी अभिनय किया था।
विज्ञापन
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'शूटआउट एट वडाला' फिल्म में डॉन मान्या सुर्वे का रोल अदा किया था। यह फिल्म मान्या सुर्वे के मुंबई पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था। इसे साल 2013 में रिलीज किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, तुषार कपूर, सोनू सूद, रोनित रॉय, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ और कंगना ने भी अभिनय किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।