Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actors who made friendship with children in films including kaalidhar laapata bhoothnath sooryavansham king un
{"_id":"6867b469bd63077f0500e9f8","slug":"actors-who-made-friendship-with-children-in-films-including-kaalidhar-laapata-bhoothnath-sooryavansham-king-un-2025-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kaalidhar Laapata: अभिषेक बच्चन ही नहीं, बिग बी से लेकर जैकी श्रॉफ तक ने फिल्मों में बच्चों से निभाई दोस्ती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kaalidhar Laapata: अभिषेक बच्चन ही नहीं, बिग बी से लेकर जैकी श्रॉफ तक ने फिल्मों में बच्चों से निभाई दोस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:33 PM IST
सार
Kaalidhar Laapata: अभिषेक बच्चन अभिनीत 'कालीधर लापता' में एक बच्चे और उम्रदराज व्यक्ति में दोस्ती हो जाती है। आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, जिनमें बच्चे और उम्र में बड़े व्यक्ति की दोस्ती दिखाई गई है।
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज 4 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालीधर लापता' जी5 पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे कालीधर नाम के इंसान की जिंदगी बदल जाती है, जब वो एक बच्चे से मिलता है। ऐसे कई फिल्मों पहले भी बन चुकी हैं, जिनमें बच्चों और बड़े बुजर्ग आदमी की दोस्ती दिखाई गई है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
Trending Videos
2 of 6
फिल्म 'भूतनाथ'
- फोटो : सोशल मीडिया
भूतनाथ
विवेक शर्मा के निर्देशन में साल 2008 में एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें अमिताभ बच्चन, जूही चावला और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में बिग बी भूतनाथ का किरदार निभाते हैं, जो इस दुनिया को छोड़ चुका है और अपने घर में भूत बनकर रहता है। उस घर में एक परिवार किराए पर रहने आता है, जिसमें बंकू नाम का एक बच्चा भी रहता है। धीरे-धीरे बंकू और भूतनाथ की दोस्ती हो जाती है और वो साथ में बहुत मस्ती करते हैं। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को हंसाती भी है और भावुक भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सूर्यवंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशम
1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल भूमिका अदा की थी। सूर्यवंशम में अभिनेता ने ठाकुर भानु प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया जाता है कि ठाकुर भानु प्रताप अपने पोते से अनजाने में मिलते हैं और फिर दोनों की दोस्ती हो जाती है। इसके बाद दोनों दादा-पोता रोज मिलने लगते हैं। ये सीन दर्शकों को बहुत प्रभावित करता है। इस फिल्म में बिग बी के अलावा दिवंगत अभिनेत्री सौंदर्या भी नजर आईं थीं।
4 of 6
तारे जमीन पर
- फोटो : सोशल मीडिया
तारे जमीन पर
आमिर खान अभिनीत 'तारे जमीन पर' फिल्म में अभिनेता ने एक शिक्षक का रोल निभाया था। स्कूल में उन्हें ईशान नाम का एक बच्चा मिलता है, जो एक बीमारी से पीड़ित रहता है, जिस कारण वह कम बोलता है। लेकिन धीरे-धीरे टीचर और स्टूडेंट में दोस्ती हो जाती है। इसके बाद वो टीचर ईशान को सुधारने के लिए बहुत मेहनत करता है। यह फिल्म 2007 में आई थी।
विज्ञापन
5 of 6
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu
किंग अंकल
साल 1993 में राकेश रोशन के निर्देशन में 'किंग अंकल' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने अशोक बंसल का किरदार निभाया था, जिन्हें बच्चे किंग अंकल कहते थे। फिल्म में कठोर पर दिल के अच्छे किंग अंकल बच्चों के फेवरेट बन गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।