सब्सक्राइब करें

Film Celebs: कभी एक-दूसरे के रुममेट थे ये कलाकार, आज इंडस्ट्री में बना चुके हैं अपनी पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 11 May 2024 03:49 PM IST
सार

जयदीप अहलावत और राजकुमार राव एफटीआईआई में एक साथ पढ़े थे। दोनों रूममेट थे। मालूम हो कि अभिनेता विजय वर्मा और सनी हिंदुजा ने भी इन दोनों के साथ ही पढ़ाई की थी। 

विज्ञापन
Actors Who Used to Be Roommates Rashi Khanna Vaani Kapoor to Gunasekhar Ravi Teja
फिल्मी कलाकार - फोटो : अमर उजाला

जयदीप अहलावत और राजकुमार राव, राशि खन्ना और वाणी कपूर, गुणशेखर और रवि तेजा, कोरतल्ला शिवा और बीवीएस रवि उन कलाकारों में से, जो कभी एक-दूसरे के रूममेट थे। आज ये सभी फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमा चुके हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय है और जमकर काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं, संघर्ष के शुरूआती दौर में एक-दूसरे के साथ रहने वाले इन कलाकारों के बारे में।

Trending Videos
Actors Who Used to Be Roommates Rashi Khanna Vaani Kapoor to Gunasekhar Ravi Teja
वाणी कपूर और राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

वाणी कपूर और राशि खन्ना

बॉलीवुड अभिनेत्री राशि खन्ना और वाणी कपूर एक-दूसरे की रूममेट रह चुकी हैं। दोनों मुंबई में एक साथ रहा करती थीं। वाणी अभिनेत्री बनना चाहती थीं और राशि पढ़ना। एक साक्षात्कार में राशि ने बताया था कि वाणी ने ही उन्हें मुंबई जाने के लिए कहा था। राशि खन्ना जल्द ही हॉरर फिल्म 'अरनमनई 4' में अभिनय करती नजर आएंगी। वहीं, वाणी कपूर की अगली फिल्म 'बदतमीज गिल' होगी। हाल ही में, इसका एलान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Who Used to Be Roommates Rashi Khanna Vaani Kapoor to Gunasekhar Ravi Teja
रवि तेजा और गुणशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

रवि तेजा और गुणशेखर

साउथ सिनेमा के सितारे रवि तेजा और गुणशेखर करियर के शुरुआती दौर में एक-दूजे के साथ रहते थे। गुणशेखर तेलुगु फिल्म निर्देशक हैं। वह अपने काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। वहीं, रवि तेजा भी तेलुगु फिल्म जगत के बड़े अभिनेता हैं। वह जल्द ही 'मिस्टर बच्चन' फिल्म में नजर आएंगे।

Actors Who Used to Be Roommates Rashi Khanna Vaani Kapoor to Gunasekhar Ravi Teja
राजकुमार राव और जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव और जयदीप अहलावत

राजकुमार राव और जयदीप अहलावत एफटीआईआई में एक साथ पढ़े थे। दोनों रूममेट थे। मालूम हो कि अभिनेता विजय वर्मा और सनी हिंदुजा ने भी इन दोनों के साथ ही पढ़ाई की थी। राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'श्रीकांत' से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके बाद उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी 31 मई, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, जयदीप अहलावत पिछले साल रिलीज हुई 'थ्री ऑफ अस' में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म 'इक्कीस' बताई जा रही है।

विज्ञापन
Actors Who Used to Be Roommates Rashi Khanna Vaani Kapoor to Gunasekhar Ravi Teja
कोरतल्ला शिवा और बीवीएस रवि - फोटो : सोशल मीडिया

कोरतल्ला शिवा और बीवीएस रवि

कोरतल्ला शिवा तेलुगु फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने 'मिर्ची', 'जनता गैराज' और 'आचार्य' समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उन्हें दो नंदी अवॉर्ड मिल चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'देवरा' है। वहीं, बीवीएस रवि की बात करें तो वह भी तेलुगु फिल्में ही बनाते हैं। उनकी प्रमुख फिल्में 'वॉन्टेड' और 'जवान (2017)' है। दोनों एक-दूसरे के रूममेट रह चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed