फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhavana: 'फिल्म इंडस्ट्री के भीतर मेरे दुश्मन हैं', अभिनेत्री भावना ने उजागर किया मलयालम सिनेमा का सच

Tue, 06 Jun 2023 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Jun 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Actress Bhavana Reveals Malayalam Cinema truth Actress says I have enemies in the film industry
भावना - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री और या बॉलीवुड सिनेमा लोग यहां अपनी पहचान बनाने आते हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा कभी-कभी यह सिनेमा अच्छी चीजों के साथ इंडस्ट्री की कई बुरे सच को भी उजागर करता है। अब हाल ही में, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री भावना ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर के कुछ किस्से साझा किए हैं। तो चलिए जानते हैं।

Actress Bhavana Reveals Malayalam Cinema truth Actress says I have enemies in the film industry
भावना - फोटो : सोशल मीडिया

भावना ने अपनी पहली ही फिल्म नम्मल की रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया था। उसके अगले ही साल उन्हें छह फिल्मों के ऑफर मिले,  जिनमें से चार शानदार ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इनमें जयराज की थिलक्कम, सिद्दीक की क्रॉनिक बैचलर, जॉनी एंटनी की सीआईडी मूसा और कमल की स्वप्नाकूडु शामिल है।

Alia Bhatt: लैंगिक समानता पर स्पीच देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- क्या मस्त रट्टा मारा है
 

Actress Bhavana Reveals Malayalam Cinema truth Actress says I have enemies in the film industry
भावना - फोटो : सोशल मीडिया

भावना का कहना है कि इस समय इंडस्ट्री में उन्हें बहुत काम मिल रहे थे और उनके पास अवसरों की कोई कमी नहीं थी। साल 2017 ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल कर रख दिया। उस समय वह एक फिल्म की शूटिंग से घर जा रही थी। मलयालम सुपरस्टार दिलीप पर जघन्य अपराध के मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया गया था और बाद में उन्हें जुलाई में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Kangana-Madhavan: बड़े पर्दे पर आठ साल बाद फिर से धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी? खबर की सच्चाई जानें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Bhavana Reveals Malayalam Cinema truth Actress says I have enemies in the film industry
भावना - फोटो : सोशल मीडिया

भावना ने एक इंटरव्यू में अपने दर्द को बयान करते हुए कहा, ‘मैं उस भयावह दिन पर हुई पूरी घटना को याद करने के लिए आगे बढ़ रही हूं। यह स्वीकार करते हुए कि फिल्म इंडस्ट्री के भीतर मेरे दुश्मन हैं। यह एक ऐसा अनुभव था जो मेरे अब तक के सबसे बुरे सपनों से ज्यादा था।’

Sanjay Dutt: राजनीति थी संजय-सुनील के बीच विवाद की हड्डी? पिता के साथ मतभेद पर अभिनेता ने किया था यह खुलासा

विज्ञापन
Actress Bhavana Reveals Malayalam Cinema truth Actress says I have enemies in the film industry
भावना - फोटो : सोशल मीडिया

भावना ने आगे कहा, ‘यह एक लड़ाई है। मैं तब तक लड़ूंगी, जब तक मैं जीत नहीं लेती। यह लड़ाई केरल की सभी लड़कियों के लिए है। मुझे अपनी लड़कियों से केवल एक ही बात कहनी है। यदि आप कभी भी ऐसी मुसीबत में पड़े, तो ऐसी घटना से खुद को कमजोर न होने दें। घबराएं नहीं और ज्यादा सतर्क रहें।’

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed