फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South: प्यार, परिवार की खातिर धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं ये हसीनाएं, किसी ने रचाई शादी तो कोई बना आध्यात्मिक

Fri, 22 Dec 2023 12:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Dec 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Actress Changed their Religion Ayesha Takia Nayanthara Khushboo Sundar Monika Nagma
साउथ अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

साउथ इंडस्ट्री के कलाकार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया के इस बदलते दौर में दर्शकों से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन सा हो गया है। फैंस अपने फेवरेट कलाकार के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में किसी भी स्टार की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ ऑडियंस के सामने खुली किताब बन जाती है। आज के इस लेख में हम आपको उन साउथ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपना किसी न किसी वजह से अपना धर्म परिवर्तन किया। आइए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में।

Actress Changed their Religion Ayesha Takia Nayanthara Khushboo Sundar Monika Nagma
आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा टाकिया
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आयशा टाकिया अपनी खूबसूरती को लेकर आज भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। एक्ट्रेस का जन्म अंतरधार्मिक माता-पिता के लिए हुआ था, जहां उनके पिता एक गुजराती हिंदू हैं, जबकि उनकी मां एक कश्मीरी मुस्लिम हैं। अभिनेत्री ने फरहान आजमी से शादी कर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।
 

Bigg Boss: बिग बॉस के वे विवादित कंटेस्टेंट, जिनकी हरकतों ने तोड़ दिए शो की टीआरपी के सारे रिकॉर्ड


 
Actress Changed their Religion Ayesha Takia Nayanthara Khushboo Sundar Monika Nagma
खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू सुंदर
अभिनेत्री खुशबू सुंदर भी इस लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने सुंदर सी से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम भी बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Changed their Religion Ayesha Takia Nayanthara Khushboo Sundar Monika Nagma
मोनिका - फोटो : सोशल मीडिया
 मोनिका
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री मोनिका भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इसका अलावा उन्होंने अपना नाम बदलकर एमजी रहीमा कर लिया। मोनिका ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें इस्लाम के सिद्धांत पसंद आए थे। इसलिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित किया था।
 

Salaar Twitter Review: फिल्म को देख लोगों को बाहुबली की आई याद, एक्शन-अभिनय से लेकर साउंड इफेक्ट की हुई तारीफ


 
विज्ञापन
Actress Changed their Religion Ayesha Takia Nayanthara Khushboo Sundar Monika Nagma
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
नगमा
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री नगमा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि नगमा की मां एक मुस्लिम थीं और उनके पिता हिन्दू थे। एक्ट्रेस ने नवंबर 2011 में ईसाई धर्म अपना लिया था। हालांकि, अभिनेत्री ने यह स्वीकार किया कि धर्म परिवर्तन के बाद उनकी लाइफ काफी ज्यादा खराब हो गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed