फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: एयर होस्टेस के किरदार में इन अभिनेत्रियों ने बटोरी सुर्खियां, हिट फिल्मों में आईं थीं नजर

Mon, 26 Feb 2024 10:54 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Actress Fell in Love With Villain Character Pooja Batra Nawab Shah Pony Verma Prakash Raj
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ''क्रू' का टीजर रिलीज हुआ। फिल्म में तीनों अभिनेत्रियां एयर होस्टेस के किरदार में नजर आ रही हैं। टीजर सामने आने के बाद से दर्शकों में फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया हैं। तीनों अभिनेत्रियों को बड़े पर्दे पर एयर होस्टेस के किरदार में देखने के लिए इंडस्ट्री के सितारे भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन 'क्रू' से पहले भी बॉलीवुड की कई चर्चित अभिनेत्रियों ने एयर होस्टेस का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं, चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

Actress Fell in Love With Villain Character Pooja Batra Nawab Shah Pony Verma Prakash Raj
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री सोनम कपूर है। सोनम ने साल 2016 मेंं फिल्म 'नीरजा' में एयर होस्टेस का किरदार निभाया था। यह फिल्म नीरजा भनोट के जीवनी पर आधारित थी, जिन्होंने फ्लाइट 73 के हाईजैक होने के बाद अपनी सूझबूझ से 359 यात्रियों की जिंदगी बचाई थी। इस घटना में नीरजा की जान भी चली गयी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। वहीं, फिल्म में सोनम कपूर के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Actress Fell in Love With Villain Character Pooja Batra Nawab Shah Pony Verma Prakash Raj
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अपने तलाक की वजह से चर्चा में आई अभिनेत्री ईशा देओल भी एयर होस्टेस के किरदार में नजर आ चुकीं हैं। उन्होंने फिल्म हाइजैक में एयर होस्टेस का किरदार निभाया था। फिल्म में ईशा के इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। फिलहाल भरत तख्तानी से अलग होने के बाद ईशा देओल के राजनीति में आने की भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Fell in Love With Villain Character Pooja Batra Nawab Shah Pony Verma Prakash Raj
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में शुमार रही बिपाशा बसु का है। फिल्म अजनबी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा ने फिल्म जमीर में एयर होस्टेस का किरदार निभाया था। फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

विज्ञापन
Actress Fell in Love With Villain Character Pooja Batra Nawab Shah Pony Verma Prakash Raj
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी एयर होस्टेस के किरदार में नजर आ चुकीं हैं। माधुरी ने फिल्म अंजाम में एयर होस्टेस का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। माधुरी के इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed