Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Deepika Padukone Kriti Sanon Aishwarya Rai Disha Patani these Bollywood Actresses Debut from South Movies
{"_id":"65db9afa494f6f24140c127f","slug":"deepika-padukone-kriti-sanon-aishwarya-rai-disha-patani-these-bollywood-actresses-debut-from-south-movies-2024-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actresses: साउथ से बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने की अभिनय की शुरुआत, आज हैं इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actresses: साउथ से बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने की अभिनय की शुरुआत, आज हैं इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस
हाल के दिनों में साउथ सिनेमा की कई फिल्मों ने हिंदी पट्टी में शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस साउथ की फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, इंडस्ट्री की कई टॉप एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की लेकिन आज उनकी गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती है। चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड चर्चित एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 फिल्म 'ऐश्वर्या' से की थी। इसके बाद वे साल 2007 में शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' में नजर आईं। फिलहाल दीपिका अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दीपिका ऋतिक रोशन के साथ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म उन्होंने एक फाइटर पायलट की भूमिका निभाई है।
3 of 6
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। उन्होंने साल 2004 साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ 'नेनोक्कादीन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हाल ही इस फिल्म के रिलीज हुए 10 साल भी पूरे हो गए। इस फिल्म को निर्देशक सुकुमार ने डायरेक्ट किया था। फिलहाल कृति अपनी हालिया रिलीज 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में कृति सेनन के साथ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिशा पटानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन दिशा पटानी ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ फिल्म से की थी। दिशा ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'लोफर' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में दिशा के साथ वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद दिशा ने 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से साल 2016 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिलहाल, दिशा अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना मुख्य भूमिका में है।
विज्ञापन
5 of 6
यामी गौतम
- फोटो : Social Media
फिल्म 'आर्टिकल 370' से सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। यामी ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'उल्लास उत्साह' से की थी। इसके बाद यामी ने साल 2012 में सुजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।