फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manmohan Desai: पता हैं मनमोहन देसाई की ये 10 हिट फिल्में?, इनमें से एक में भी अमिताभ बच्चन हीरो नहीं हैं..!

Mon, 26 Feb 2024 09:35 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
मनमोहन देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनमोहन देसाई की जब भी चर्चा होती है तब हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का जिक्र जरूर होता है। मनमोहन देसाई ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्में अमिताभ बच्चन को ही लेकर निर्देशित की हैं और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ व ‘तूफान’ को छोड़कर सारी फिल्में हिट रही हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि मनमोहन देसाई ने बिना अमिताभ बच्चन के भी खूब सारी हिट फिल्में दी हैं और वह भी एक या दो नहीं, पूरी दस! चलिए बताते हैं आपको ‘मनजी’ के नाम से मशहूर रहे निर्देशक मनमोहन देसाई की इन फिल्मों के बारे में...



 

Remembering movie director Manmohan desai hit films 10 films without Amitabh bachchan know here
छलिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छलिया (16 सितंबर 1960)

साल 1960 में रिलीज  'छलिया' फिल्म से ही मनमोहन देसाई की बॉलीवुड में अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का निर्माण उनके बड़े भाई सुभाष देसाई ने किया था। इस फिल्म में राज कपूर, नूतन और प्राण मुख्य भूमिकाओं में थे। संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के संगीतबद्ध गीत ‘छलिया मेरा नाम’ और ‘डम डम डिगा डिगा’ उन दिनों काफी लोकप्रिय हुए थे। इस फिल्म से पहले राज कपूर की फिल्मों के संगीत शंकर-जयकिशन दिया करते थे। 

Remembering movie director Manmohan desai hit films 10 films without Amitabh bachchan know here
बदतमीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बदतमीज  (1 जनवरी 1966)

मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म 'बदतमीज'  का निर्माण जगदीश वर्मा ने किया  था। साल 1963  में रिलीज फिल्म 'ब्लफ मास्टर' के बाद शम्मी कपूर ने इस फिल्म में मनमोहन देसाई के निर्देशन में दूसरी बार काम किया था। इस फिल्म में शम्मी कपूर के अपोजिट साधना की लीड भूमिका थी।  यह फिल्म  उस वर्ष की दस सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Remembering movie director Manmohan desai hit films 10 films without Amitabh bachchan know here
किस्मत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस्मत (31 दिसंबर 1968)

फिल्म 'किस्मत' एक रोमांटिक पारिवारिक थ्रिलर फिल्म थी। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण कमल मेहरा ने किया था। इस फिल्म में विश्वजीत, बबीता  और  हेलेन की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म की कहानी देश भर में सिलसिलेवार बम धमाकों से शुरू होती। पुलिस कमिश्नर इस बात से हैरान हैं कि इन हमलों के पीछे कौन है।  कमिश्नर को एक गुमनाम कॉल आती है जहां कॉल करने वाला कहता है कि वह जानता है कि विस्फोटों के पीछे के मास्टरमाइंड कौन हैं और उनके सहयोगी कौन हैं। यह फिल्म उस साल की सफल फिल्मों में से एक थी।  

विज्ञापन
Remembering movie director Manmohan desai hit films 10 films without Amitabh bachchan know here
सच्चा झूठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सच्चा झूठा (1 मई 1970) 

फिल्म 'सच्चा झूठा' एक एक्शन  कॉमेडी फिल्म थी। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विनोद दोषी ने किया। इस फिल्म में राजेश खन्ना  मुमताज  और  विनोद खन्ना की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक साधारण युवक भोला की है जिसका हमशक्ल रंजीत कुमार उसकी  सादगी का फायदा उठाता है। यह फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। राजेश खन्ना के अभिनय को इस फिल्म में समीक्षकों द्वारा सराहा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed