{"_id":"66a75d76738454b5a30bbb5b","slug":"actress-mandakini-celebrates-her-61-birthday-on-30-july-know-her-career-ram-teri-ganga-maili-more-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandakini Birthday: 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए पहली पसंद नहीं थीं मंदाकिनी, क्योंकि राज कपूर की पहली पसंद....","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mandakini Birthday: 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए पहली पसंद नहीं थीं मंदाकिनी, क्योंकि राज कपूर की पहली पसंद....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:38 AM IST
सार
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात प्रसिद्धी हासिल करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। मंदाकिनी ने 1985 में अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से की थी, लेकिन इसी के साथ उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' के साथ हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा था। 1985 में उन्होंने दो फिल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की।
विज्ञापन
1 of 5
मंदाकिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात प्रसिद्धी हासिल करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। मंदाकिनी ने 1985 में अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से की थी, लेकिन इसी के साथ उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' के साथ हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा था। 1985 में उन्होंने दो फिल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की।
2 of 5
मंदाकिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial
राज कपूर के डायरेक्शन में बनी 'राम तेरी गंगा मैली' बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म ने मंदाकिनी के करियर को नया मुकाम दे दिया। इस फिल्म ने मंदाकिनी को खूब पसंद किया गया और आज भी उन्हें इस फिल्म के लिए याद किया जाता है। हालांकि, कम ही लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए मंदाकिनी नहीं, बल्कि एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे राज कपूर की पहली पसंद थीं। उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बाद में यह फिल्म मंदाकिनी के साथ बनाई गई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। राज कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल में राजीव कपूर थे।
3 of 5
मंदाकिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'राम तेरी गंगा मैली' में 45 दिन की शूटिंग के बाद भी मंदाकिनी को निकालना चाहते थे मेकर्स क्योंकि वह मंदाकिनी की जगह पद्मिनी कोल्हापुरे को लेना चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पद्मिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फिल्म के किसिंग सीन को लेकर डरी हुई थीं, इसलिए उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदाकिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial
'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस का उस दौर में काफी क्रेज रहा है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कपूर ने ही उन्हें स्क्रीन नेम 'मंदाकिनी' दिया था। मंदाकिनी ने 'डांस-डांस', 'कमांडो', 'जाल', 'लोहा', प्यार के नाम', 'दुश्मन', 'शानदार', 'प्यार करके देखो', 'सिंघासन', 'अग्नि', 'जोरदार' और 'आग और शोला' जैसी कई फिल्में कीं।
विज्ञापन
5 of 5
मंदाकिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@mandakiniofficial
मंदाकिनी ने ऋषि कपूर, गोविंदा और मिथुन के साथ कई फिल्में कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई को मेरठ उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता जोसफ एक ब्रिटिश और माता मुस्लिम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।