{"_id":"66e7dda5477403c078012cf5","slug":"actress-nia-sharma-is-confirmed-as-the-first-contestant-of-salman-khan-s-bigg-boss-18-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18 Contestant: बिग बॉस 18 के पहले प्रतिभागी के नाम पर लगी मुहर, शो में दिखेंगी निया शर्मा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 18 Contestant: बिग बॉस 18 के पहले प्रतिभागी के नाम पर लगी मुहर, शो में दिखेंगी निया शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:56 PM IST
सार
मशहूर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का एक बड़ा दर्शक वर्ग है। यही वजह है कि इसके अभी तक 17 सीजन के साथ-साथ तीन ओटीटी सीजन भी आ चुके हैं। अब इसके 18वें सीजन का इंतजार किया जा रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन शामिल होगा। इसी बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निया शर्मा की बिग बॉस 18 में एंट्री हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का एक बड़ा दर्शक वर्ग है। यही वजह है कि इसके अभी तक 17 सीजन के साथ-साथ तीन ओटीटी सीजन भी आ चुके हैं। अब इसके 18वें सीजन का इंतजार किया जा रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन शामिल होगा। इसी बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निया शर्मा की बिग बॉस 18 में एंट्री हो गई है।
2 of 5
निया शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
निया शर्मा मनोरंजन जगत की एक चर्चित हस्ती हैं और कई रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निया शर्मा पहली प्रतियोगी है, जिसके नाम की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें हर साल बिग बॉस में आने के लिए न्यौता मिलता था, लेकिन कभी बात नहीं बन पाई थी और आखिरकार शो के 18वें सीजन में वो दिखाई देंगी।
3 of 5
निया शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @niasharma90
रिपोर्ट्स के अनुसार, निया शर्मा ने कुछ ही दिन पहले शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। निया के बाद अब दर्शक बाकी के प्रतिभागियों को जानने के लिए उत्सुक हो उठे हैं। वहीं, निया शर्मा के प्रशंसक भी उन्हें शो में देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। बता दें कि निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर 80 लाख फॉलोअर्स हैं।
निया शर्मा डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं, जो साल 2022 में प्रसारित हुआ था। इसके अलावा उन्हें स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 8वें सीजन में भी देखा गया था। उस साल शांतनु माहेश्वरी ने शो जीता था और हिना खान रनर अप रही थी।
निया इन दिनों कलर्स पर प्रसारित हो रहे कॉमेडी-कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं। इस शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी लोगों को गुदगुदा रही है। बता दें कि निया शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' शो को जीत चुकी हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस 18 में वो क्या कमाल दिखाती है। बताते चलें कि स्त्री 2 फिल्म में सरकटा का रोल करने वाले सुनील कुमार के शो में शामिल होने की अफवाह उड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।