फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: करीना से पहले फिल्मों में जासूस के किरदार में नजर आईं ये अभिनेत्रियां, शातिर दिमाग से पलटा सारा खेल

Tue, 17 Sep 2024 12:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 17 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
actress plays detective role kareena kapoor taapsee pannu alia bhatt deepika padukone vidya balan katrina kaif
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में अभिनेत्रियां अब अलग-अलग किरदार निभाने से पीछे नहीं हटतीं। रोमांटिक किरदार ने निकलकर वे अब सभी भूमिकाओं को निभाने के लिए तैयार रहती हैं। अदाकारी ही नहीं, बल्कि एक्शन स्टंट्स में भी अभिनेत्रियां काफी आगे निकल चुकी हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने 'द बकिंघम मर्डर्स' में जासूस की भूमिका निभाई है। करीना से पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां स्पाई जासूस का किरदार निभा चुकी हैं। आज चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो पर्दे पर जासूस बनकर छा गईं।

actress plays detective role kareena kapoor taapsee pannu alia bhatt deepika padukone vidya balan katrina kaif
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

करीना कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करीना कपूर से ही शुरू करते हैं। करीना कपूर ने 'द बकिंघम मर्डर्स' फिल्म में एक प्राइवेट जासूस जस भामरा की भूमिका निभाई है, जिसे बकिंघम में हो रही रहस्यमयी मौतों के पीछे का सच जानना है। करीना की अदाकारी को प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। करीना इससे पहले भी पर्दे पर जासूस बन चुकी हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'एजेंट विनोद' में करीना जासूस बनी थीं, जिसमें सैफ अली खान भी थे। करीना कपूर ने एक आईएसआई एजेंट की भूमिका निभाई है।

actress plays detective role kareena kapoor taapsee pannu alia bhatt deepika padukone vidya balan katrina kaif
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम:@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में अगला नाम आता है दीपिका पादुकोण का। 'पठान' में अपने धमाकेदार एक्शन अवतार में दीपिका पादुकोण ने आईएसआई एजेंट रुबीना की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress plays detective role kareena kapoor taapsee pannu alia bhatt deepika padukone vidya balan katrina kaif
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट
'राजी' में रोमांच और रहस्य ने इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेहतरीन जासूसी फिल्मों से एक बना दिया। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में आलिया ने जासूस की भूमिका निभाई थी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत खान सैयद की भूमिका निभाकर सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म में वे एक जासूस हैं, जो भारत को सूचना पहुंचाने के लिए एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से शादी करती हैं।

विज्ञापन
actress plays detective role kareena kapoor taapsee pannu alia bhatt deepika padukone vidya balan katrina kaif
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने सबसे पहले 'बेबी' में शबाना नाम की जासूस का किरदार निभाया था। यह एक बहुत ही छोटी भूमिका थी, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया, इसलिए उन्हें पहचान मिली और इस तरह उन्हें 'पिंक' सहित अन्य बॉलीवुड फिल्में मिलीं, जिसने उनके लिए खेल बदल दिया। इसके बाद उन्हें अपने किरदार शबाना खान पर एक फिल्म मिली जिसका शीर्षक था 'नाम शबाना'। इस फिल्म में भी वे जासूस के किरदार में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed