फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress Priyanka Chopra Spotted at Mumbai Airport in All white outfit Photo Viral

Priyanka Chopra: राजामौली की फिल्म से ब्रेक लेकर मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, कूल लुक में एयरपोर्ट पर आईं नजर

Sun, 02 Feb 2025 06:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 02 Feb 2025 06:05 PM IST
सार

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे राजामौली की साउथ फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी तैयारियों के सिलसिले में वे हैदराबाद में हैं। मगर, आज रविवार को वे मुंबई लौट आई हैं।

विज्ञापन
actress Priyanka Chopra Spotted at Mumbai Airport in All white outfit Photo Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फिल्म  SSMB29 में नजर आएंगी और वे हैदराबाद में फिलहाल इसकी तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच आज रविवार 02 फरवरी को प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए फिल्म से ब्रेक लेकर मुंबई आई हैं।

विज्ञापन

actress Priyanka Chopra Spotted at Mumbai Airport in All white outfit Photo Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

कूल लुक में आईं नजर
प्रियंका चोपड़ा फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म में प्रियंका की उपस्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आज रविवार को अभिनेत्री को मुंबई में देखा गया। यहां एयरपोर्ट पर वे ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। मैचिंग कैप पहने प्रियंका चोपड़ा काफी कूल लगीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सादगी से जीता दिल
प्रियंका चोपड़ा व्हाइट शॉर्ट्स के साथ ओवरसाइज व्हाइट शर्ट पहने दिखीं। साथ में मैचिंग शूज और कैप पहने दिखीं। प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट से बाहर आने से लेकर कार में बैठने तक पैपराजी को खूब पोज दिए। हमेशा की तरह प्रियंका ने अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी है, उसी में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका मुंबई आई हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Udit Narayan Kiss Controversy: अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण को कहा 'खिलाड़ी दोस्त', यूजर बोले- बड़े चालाक हो

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'एसएसएमबी'?
फिल्म 'एसएसएमबी' का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन के भी काम करने की चर्चा है। इस फिल्म के 2027 में रिलीज होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तगड़ी फीस चार्ज की है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Shahrukh Khan: जब भारती की तरह 'लल्ली' बने शाहरुख खान, इमोशनल हो गईं लाफ्टर क्वीन, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed