फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: 'सिटाडेल 2'-'द ब्लफ' में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, हेड्स ऑफ स्टेट में होगा धांसू एक्शन

Fri, 16 Aug 2024 04:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 16 Aug 2024 04:00 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा देश में ही नहीं बल्कि विदेश भी प्रसिद्ध हैं। प्रियंका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन करने के बाद अपना रुख हॉलीवुड फिल्मों की ओर किया है। वह लगातार कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका लगातार कई फिल्मों के लिए काम कर रही हैं। वह एक के बाद एक अपनी आगामी फिल्मों और वेब सीरीज की शीटिंग में व्यस्त हैं। आइए आपको बताते हैं कि प्रियंका जल्द ही किन फिल्मों और सीरीज में नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
Actress Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Bollywood Action Movies Citadel The Bluff
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

सिटाडेल 2
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बार सीरीज के लिए प्रियंका ने अपना एक नया लुक अपनाया है, जो उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस लुक में प्रियंका की आंखों का रंग चेंज नजर आ रहा है, जो बेहद ही आकर्षित दिखा। वेब सीरीज 'सिटाडेल सीजन 2' की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका के लुक को लेकर सोशल मीडिया में प्रशंसकों की लगातार राय आ रही है। प्रियंका ने 'सिटाडेल' में अपने लुक को लेकर जो वीडियो साझा किया था, उस पर एक फैन ने लिखा, 'प्रियंका का लुक जबर्दस्त है', एक और फैन ने लिखा, 'लाजवाब', एक और फैन ने लिखा, 'कब आ रही है सिटाडेल 2''।
Actress Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Bollywood Action Movies Citadel The Bluff
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
द ब्लफ
प्रियंका की फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसके बाद वह सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'द ब्लफ' एक आगामी अमेरिकी स्वैशबकलर ड्रामा फिल्म है, जिसे फ्रैंक ई. फ्लावर्स और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है और फ्लावर्स ने ही इसका निर्देशन भी किया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Bollywood Action Movies Citadel The Bluff
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
जी ले जरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ एक साथ नजर आएंगी। बहरहाल, फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
Actress Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Bollywood Action Movies Citadel The Bluff
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
हेड्स ऑफ स्टेट
प्रियंका की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग काफी पहले ही खत्म हो चुकी है। एक्शन कॉमेडी 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में प्रियंका के साथ इदरीस एल्बा, जॉन सीना और जैक क्वैड जैसे अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसे इल्या नाइशुल्लर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में प्रियंका जबर्दस्त एक्शन करती नजर आएंगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed