सब्सक्राइब करें

National Film Awards: 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'ब्रह्मास्त्र' का जलवा, तीन श्रेणियों में जीते पुरस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 16 Aug 2024 03:04 PM IST
विज्ञापन
Ranbeer Kapoor and Jigra actress Alia Bhatt starrer Brahmastra won three wards in 70th National Film Awards
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। ये अवॉर्ड मनोरंजन जगत से जुड़े हर एक व्यक्ति का सपना होता है। भारत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड के विजेताओं की सूचि जारी कर दी गई है। इनमें से कांतारा को सबसे ज्यादा लोकप्रिय फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' का भी काफी दबदबा देखने को मिला है। 

Trending Videos
Ranbeer Kapoor and Jigra actress Alia Bhatt starrer Brahmastra won three wards in 70th National Film Awards
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'बह्मास्त्र' को मिले तीन अवॉर्ड 
इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को अवॉर्ड मिले हैं, जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के बीच सेंसर सर्टिफिकेट प्रदान किया है। इस कड़ी में बह्मास्त्र ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को कुल तीन अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन में इस फिल्म के लिए जाने-माने संगीतकार प्रीतम को अवार्ड मिला है। वहीं, इस फिल्म के गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड अरिजीत सिंह मिला है। इनके अलावा बेस्ट एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक के लिए भी ब्रह्मास्त्र अवॉर्ड हासिल करने में सफल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbeer Kapoor and Jigra actress Alia Bhatt starrer Brahmastra won three wards in 70th National Film Awards
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

लगातार टलने के बाद साल 2022 में रिलीज हुई थी फिल्म 
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पहला भाग- शिवा'  एक काल्पनिक रोमांचक फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, शाहरुख खान आदि कलाकार नजर  आए थे। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, स्टारलाइट पिक्चर्स और प्राइम फोकस के बैनर तले स्टार स्टूडियोज के सहयोग से किया गया है। 
आजादी मे हमें क्या दिया है? आमिर की लडली ने खुद से पूछा यह सवाल

Ranbeer Kapoor and Jigra actress Alia Bhatt starrer Brahmastra won three wards in 70th National Film Awards
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

विवादों से भी रहा था फिल्म का नाता
साल 2018 में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसके पहले भाग को क्रिसमस 2019 पर रिलीज होना था, लेकिन फिल्म लगातार टलती चली गई। फिल्म को बाद में साल 2020 के लिए धकेल दिया गया। आखिरकार तीन भागों वाले इस फिल्म का पहला भाग 9 सितंबर 2022 को रिलीज हुआ था। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर को जूते पहने मंदिर में जाते दिखाया गया था, जिस पर काफी बवाल भी हुआ था। लोगों ने फिल्म पर धर्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। 

मनीषा कोइराला ने इन फिल्मों में किया जमकर रोमांस

विज्ञापन
Ranbeer Kapoor and Jigra actress Alia Bhatt starrer Brahmastra won three wards in 70th National Film Awards
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm

नमित मल्होत्रा ने कहा, 'गर्व है'
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के VFX तैयार करने वाली कंपनी 'प्राइम फोकस ग्रुप' के फाउंडर नमित मल्होत्रा ने फिल्म को मिले अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि ब्रह्मास्त्र के लिए सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना एक एतिहासिक उपलब्धि है, जो भारतीय वीएफएक्स इंडस्ट्री को दुनियाभर में नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। अयान मुखर्जी के विजन को साकार करने में हमारी टीम ने जो काम किया, मुझे उस पर गर्व है। इसी के बूते हमें ये पहचान मिला है। यह पुरस्करा टीम की मेहनत और लगन का परिणाम है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed