सब्सक्राइब करें

Kolkata Doctor Case: अनुपम खेर ने दुष्कर्मियों को बताया 'राक्षस', कहा- इनको बीच चौराहे पर फांसी देनी चाहिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 Aug 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Karan Johar expressed their shock and disgust with brutality of Kolkata doctor rape murder case
अनुपम खेर और करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar, @anupampkher

फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता अनुपम खेर ने कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या मामले पर अपनी निराशा साझा किया। निर्देशक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट पोस्ट किया, जिसमें भारत में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपने नोट की शुरुआत इस बात से की कि वह पिछले कुछ समय से इस मामले पर टिप्पणी करने की कोशिश कर रहे थे और आखिरकार बोलने का साहस जुटा पाए।

Trending Videos
Anupam Kher Karan Johar expressed their shock and disgust with brutality of Kolkata doctor rape murder case
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

करण ने लिखा कि यह मामला हमारे देश की सबसे बड़ी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के नागरिकों के लिए यह विडंबना है कि वे स्वतंत्रता के 78 साल का जश्न मना रहे हैं, जबकि एक स्वतंत्र राष्ट्र में महिलाएं अभी भी स्वतंत्र नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Karan Johar expressed their shock and disgust with brutality of Kolkata doctor rape murder case
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar

उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मैं इस अपराध पर अपने विचार व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं... महिलाओं की सुरक्षा करने में सबसे बड़ी मानवीय विफलता... मेरे पास अभी भी शब्द नहीं हैं... कोई लिखित शब्द इस अत्याचार के बारे में नहीं बता सकता है... शब्द मायने रखते हैं, लेकिन कार्रवाई और अधिकारियों का इस तथ्य को समझना कि अगर न्याय सख्ती से नहीं किया गया, तो यह हमारा अंत होगा।"

Anupam Kher Karan Johar expressed their shock and disgust with brutality of Kolkata doctor rape murder case
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस मामले में न्याय की मांग की। उन्होंने बताया कि कैसे पीड़िता परिवार की इकलौती बेटी थी और देश उसकी रक्षा करने में विफल रहा। अभिनेता ने बलात्कारी के लिए सार्वजनिक मृत्युदंड की मांग की और कहा " इसकी सजा सिर्फ मौत है, और कोई सजा नहीं है ।" अभिनेता ने लिखा, आवाज उठाइये!! हर हालत में आवाज उठाइये! कोलकाता की डॉक्टर बच्ची के साथ जो घिनौना, रूह को हिला देने वाला और मानवता को सदा के लिए शर्मिंदा करने वाला अपराध हुआ है. उसके खिलाफ आवाज उठाइये।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
Anupam Kher Karan Johar expressed their shock and disgust with brutality of Kolkata doctor rape murder case
डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते डॉक्टर - फोटो : पीटीआई

बता दें कि 9 अगस्त, शुक्रवार को कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया, उसका गला घोंटा गया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह निर्वस्त्र अवस्था में पाई गई और उसके शरीर पर कई चोटें थीं। इस मामले के बाद डॉक्टरों और विभिन्न अस्पतालों ने देश भर में विरोध प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed