सब्सक्राइब करें

Roopa Ganguly: तीन बार आत्महत्या के प्रयास के बाद जिंदगी को दिया मौका, अभिनेत्री के तौर पर बना ली अलग पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 25 Nov 2024 10:27 AM IST
सार

रूपा गांगुली एक सफल और बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन यह सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली। निजी जीवन की समस्याओं से लड़कर वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। कभी अपना जीवन खत्म कर देने वाली रूपा गांगुली आज जीवन को एक उपहार की तरह देखती हैं। 
 

विज्ञापन
Actress Roopa Ganguly Birthday Today known unknown Facts About Life Career
रूपा गांगुली - फोटो : अमर उजाला

संघर्ष, दुख-पीड़ा और तमाम तरह के उतार-चढ़ावों को पार कर अभिनेत्री रूपा गांगुली ने जीवन संग्राम में जीत हासिल की है। वह आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। स्वयं भी वह महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करती रहती हैं और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करती हैं। एक अदाकारा के तौर पर भी किरदारों में ढल जाने की कला जानती हैं। उन्होंने फिल्मों में, टीवी धारावाहिकों में बेहतरीन किरदार निभाए हैं। आज अभिनेत्री रूपा गांगुली का जन्मदिन (25 नवंबर 1966) है। इस मौके पर जानिए, उनके जीवन से जुड़ी कुछ जानी-अनजानी बातें। 

Trending Videos
Actress Roopa Ganguly Birthday Today known unknown Facts About Life Career
द्रौपदी के किरदार में रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

द्रौपदी के किरदार ने दी अलग पहचान 
रूपा गांगुली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की। कुछ समय बाद वह बी.आर चोपड़ा निर्मित टीवी धारावाहिक 'महाभारत (1989)' का हिस्सा बनीं। इस धारावाहिक ने उन्हें घर-घर एक जाना-पहचाना नाम बना दिया। धारावाहिक 'महाभारत' में रूपा ने द्रौपदी का किरदार निभाया। उन्होंने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया कि आज भी उन्हें टीवी की द्रौपदी के नाम से जाना जाता है। इस सीरियल ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Roopa Ganguly Birthday Today known unknown Facts About Life Career
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद मुश्किल हो गई जिंदगी
रूपा गांगुली का अभिनय करियर अच्छा चल रहा था, ऐसे में उन्होंने निजी जीवन में भी विवाह करके सेटल होने का सोचा। ध्रुबो मुखर्जी नाम के एक शख्स से उन्होंने 1992 में शादी की। यह शादी उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। पति के खराब व्यवहार ने उन्हें भीतर तक तोड़कर रख दिया। नौबत यहां तक आ गई कि रूपा गांगुली ने आत्महत्या का प्रयास किया, एक बार नहीं बल्कि तीन बार उन्होंने ऐसा किया। हर बार किस्मत उनका साथ देती और उनका जीवन बच जाता है। लेकिन 1997 में बेटे आकाश के जन्म के बाद उन्होंने जिंदगी को दूसरा मौका दिया। खुद को फिर खड़ा किया, अभिनय करना शुरू किया। खुद के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को वापस हासिल किया। आखिर में ध्रुबो मुखर्जी से उन्होंने अलग होने का फैसला किया और वह मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने अपने अभिनय करियर पर पूरी तरह से ध्यान दिया। पति से अलगाव के दौरान ही रूपा को दोबारा प्रेम भी हुआ। रूपा गांगुली को एक बंगाली गायक दिव्येंदु मुखर्जी से प्रेम और सम्मान दोनों मिला। यह दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। अब यह दोनों साथ नहीं है, इसके बावजूद इनके बीच एक सम्मान वाला संबंध बना हुआ है।  

Actress Roopa Ganguly Birthday Today known unknown Facts About Life Career
रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

मां होने का कर्त्तव्य भी निभा रही हैं 
रूपा गांगुली पति से अलग होने के बाद मुंबई चली आई थीं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को पिता के साथ ही रहने दिया। बेटे की कस्टडी के लिए किसी तरह का केस नहीं लड़ा। अब रूपा का बेटा बड़ा हो चुका है। ऐसे में उन्होंने बेटे को अपनी पूरी स्थिति समझा दी। आज बेटे और उनके बीच एक अच्छा और प्यार रिश्ता है।

विज्ञापन
Actress Roopa Ganguly Birthday Today known unknown Facts About Life Career
महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाती रहीं रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

महिला मुद्दों पर रहीं मुखर-राजनीति में हुईं सक्रिय 
रूपा गांगुली सिर्फ अभिनय में ही सक्रिय नहीं रही, वह महिला मुद्दों को लेकर भी काफी मुखर रही हैं। यही कारण है कि वह राजनीति में आईं। वह साल 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और बंगाल में महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाती रहीं। साल 2016 में रूपा गांगुली को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। संसद में भी वह महिलाओं से जुड़े विषय उठाती रहीं, जिससे की आधी आबादी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed