सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: संडे को प्रियंका चोपड़ा ने बनाया फन डे, परिवार के साथ फैमिली टाइम बिताती हुई आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 25 Nov 2024 12:59 AM IST
सार

Priyanka Chopra: रविवार को प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ फैमिली टाइम बिताती हुई नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने निजी पलों की एक वीडियो साझा की।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra jonas spend quality time with husband and daughter Malti Marie Chopra Jonas
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलती हैं। जहां, अभिनेत्री अपने काम की वजह से व्यस्त हैं, वहीं उनके पति निक जोनस भी अपने संगीत दौरे पर हैं। बावजूद इसके अभिनेत्री ने अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लिया। अभिनेत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती और पति के साथ ठंड के रविवार का मजा लेते हुए तस्वीरें साझा की। 


 
Trending Videos
Priyanka Chopra jonas spend quality time with husband and daughter Malti Marie Chopra Jonas
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
फैमिली टाइम को कैमरे में किया कैद
प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ अक्सर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें और अपडेट साझा करती रहती हैं। रविवार को अभिनेत्री ने अमेरिकी गायक-अभिनेता निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ फैमिली टाइम बिताया। वह एक पार्क में गए। अभिनेत्री ने अपने इन पलों को कैमरे में कैद किया।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के शो में शराब परोसने पर लगा प्रतिबंध, पुणे कॉन्सर्ट से ठीक पहले लिया गया फैसला

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra jonas spend quality time with husband and daughter Malti Marie Chopra Jonas
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
निक ने प्रियंका को लगाया गले
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका ने सबसे पहले लंदन में आएएक हल्के तूफान की एक झलक दिखाई, जिसने वहां की प्रकृति को और भी खूबसूरत बना दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने निक के साथ अपने प्यारे, आरामदायक पलों का आनंद लेते हुए एक मनमोहक वीडियो साझा किया। जब उन्होंने वीडियो लिया तो उनके गायक पति ने उन्हें गले लगा लिया। 

 
Priyanka Chopra jonas spend quality time with husband and daughter Malti Marie Chopra Jonas
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
बेटी के साथ खेलते नजर आए निक
साझा की गई तस्वीरों में से एक ने सभी का दिल जीत लिया। एक तस्वीर में देखा गया कि निक के साथ उनकी बेटी मालती खेलती हुई नजर आईं। मालती के हाथ में पार्क से उठाई हुई एक लकड़ी है, जिसे वह अपने पिता निक को दिखा रही हैं।

 
विज्ञापन
Priyanka Chopra jonas spend quality time with husband and daughter Malti Marie Chopra Jonas
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह इन दिनों सिटाडेल के दूसरे सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस सीरीज की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वे हेड्स ऑफ स्टेट और द ब्लफ में भी नजर आएंगी। 
Bigg Boss 18: बिग बॉस शो से बाहर हुईं एलिस कौशिक, फूट-फूटकर रोईं ईशा सिंह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed