सब्सक्राइब करें

Movies Based On Indian Soldiers: भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा हैं ये फिल्में, नम कर देंगी आंखें; देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2024 10:22 PM IST
सार

Movies Based On Indian Soldiers: आज हम भारतीय सैनिकों के जीवन और युद्धों पर आधारित फिल्मों के बारे में जानेंगे। यह फिल्मों हमारे सैनिकों के शौर्य, अदम्य साहस और वीरता की गाथा सुनाती हैं। देखते हैं लिस्ट…
 

विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Soldiers Lives Won the Audience Love SherShah Uri the surgical strike Border Kesari
भारतीय सैनिकों पर आधारित फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा में हर जॉनर की फिल्में बनती हैं। इसमें कुछ जॉनर ऐसे भी हैं, जो सभी को पसंद आते हैं। उन्हीं में से एक है सैनिकों के जीवन पर बनी फिल्में, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आती है और उन्हें देशभक्ति जैसी भावनाओं के लिए प्रेरित करती है। हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादूर’ का ऐलान किया। यह फिल्म 18 नवंबर 1962 को भारत व चीन के बीच हुए रेजांगला युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता, मेजर शैतान सिंह पीवीसी के किरदार में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले युद्ध की 60वीं वर्षगांठ पर फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया गया। वहीं, इन दिनों साउथ की फिल्म ‘अमरण’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म भी एक सैनिक के जीवन पर आधारित है। आइए आज हम बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों के बारे में जानते हैं जो सैनिकों के जीवन और वास्तविक युद्धों पर आधारित हैं। 


 
Trending Videos
Bollywood Movies Based on Soldiers Lives Won the Audience Love SherShah Uri the surgical strike Border Kesari
फिल्म बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ भारतीय सेना पर बनी सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म ने 1997 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट थी। फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू व पुनीत इस्सर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 1971 के भारत पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म ने दिखाया गया है कि कैसे भारत के मात्र 120 सिपाही पाकिस्तान के 1000 से अधिक सैनिकों व टैंकों को रात भर रोके रखते हैं। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे।
The Sabarmati Report Collection Day 10: विक्रांत मैसी की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, रविवार का उठाया फायदा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Soldiers Lives Won the Audience Love SherShah Uri the surgical strike Border Kesari
एलओसी कार्गिल - फोटो : यूट्यूब
एलओसी:कारगिल
भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की बदौल भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में बड़ी विजय हासिल की थी। सैनिकों के बलिदान और साहस की कहानी को 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘एलओसी:कारगिल’ ने बखूबी दिखाया है। जेपी दत्ता ने इस फिल्म का भी निर्देशन किया है। इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने अभिनय किया है।

 
Bollywood Movies Based on Soldiers Lives Won the Audience Love SherShah Uri the surgical strike Border Kesari
लक्ष्य - फोटो : यूट्यूब
लक्ष्य
फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक्ष्य’ एक सैनिक के जीवन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में  लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी टीम को पाकिस्तानी सैनिकों को हराने के लिए प्रेरित करता है। इस फिल्म में  ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

 
विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Soldiers Lives Won the Audience Love SherShah Uri the surgical strike Border Kesari
केसरी - फोटो : यूट्यूब
केसरी
सैनिकों के जीवन पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से 'केसरी’ एक है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में 12 सितंबर 1897 में भारत के सारागढ़ी में हुए युद्ध को दिखाया गया है। फिल्म में गुलाम भारत की सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों के हजारों पठानों से लोहा लेने कि कहानी को दिखाया गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed