फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sai Tamhankar: 'ग्राउंड जीरो' की साई ताम्हणकर ने इन फिल्मों में निभाया दमदार किरदार, एक के लिए मिला अवॉर्ड

Thu, 24 Apr 2025 10:40 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

Bollywood Actress Sai Tamhankar: अभिनेत्री साई ताम्हणकर जल्द ही फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में नजर आने वाली हैं, ऐसे में यहां हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Actress Sai Tamhankar Last 5 Movies Performance Ground Zero Agni India Lockdown Mimi Love Sonia
साई ताम्हणकर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री साई ताम्हणकर की फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री साई ताम्हणकर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों से खूब नाम कमाया है। इस खबर में हम साई ताम्हणकर की पिछली पांच फिल्मों के बारे जानेंगे।

Actress Sai Tamhankar Last 5 Movies Performance Ground Zero Agni India Lockdown Mimi Love Sonia
अग्नि - फोटो : सोशल मीडिया

अग्नि
'अग्नि' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी और साई ताम्हणकर थीं। फिल्म की कहानी आपसी मतभेदों पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि रहस्यमयी आग की लपटों से घिरे शहर में विट्ठल, एक साहसी फायरमैन और उसका साला समित एक तेजतर्रार पुलिसकर्मी, बढ़ते संकट को सुलझाने के लिए अनिच्छा से सेना में शामिल हो जाते हैं। फिल्म का बजट 20 करोड़ था और फिल्म अच्छी कमाई की थी।
Nag Ashwin B'day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स

Actress Sai Tamhankar Last 5 Movies Performance Ground Zero Agni India Lockdown Mimi Love Sonia
भक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

भक्षक
'भक्षक' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा के अलावा साई ताम्हणकर थीं। फिल्म के निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा थे। फिल्म में दिखाया गया है कि एक स्थानीय पत्रकार युवा लड़कियों के आश्रय गृह में दुर्व्यवहार के मामलों का खुलासा करती है। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये था। फिल्म ने टोटल 20 करोड़ का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sai Tamhankar Last 5 Movies Performance Ground Zero Agni India Lockdown Mimi Love Sonia
इंडिया लॉकडाउन - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया लॉकडाउन
2022 में रिलीज हुई फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' को बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। फिल्म में दिखाया गया है कि कोरोना महामारी की वजह से सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई। इसमें एक महिला पायलट, एक सेवानिवृत्त पिता, एक वेश्या और एक प्रवासी श्रमिक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में साई ताम्हणकर का किरदार अच्छा था।
Murad: अंग्रेज जमाने के अभिनेता हैं रजा मुराद के पिता मुराद, फिल्मों में निभाया जज, पुलिस और सम्राट का किरदार

विज्ञापन
Actress Sai Tamhankar Last 5 Movies Performance Ground Zero Agni India Lockdown Mimi Love Sonia
मिमी - फोटो : सोशल मीडिया

मिमी
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' साई ताम्हणकर की कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी और साई ताम्हणकर ने अभिनय किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की के बड़े-बड़े ख्वाब होते हैं। इन्हें पूरा करने के लिए उसके पास साधन नहीं होते हैं। इसके बाद वह एक जोड़े के लिए सरोगेट बनती है। फिर उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में साई ताम्हणकर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए आईफा अवॉर्ड मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed