फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: इन हसीनाओं ने निभाई खुद से बड़े अभिनेता की मां की भूमिका, जवानी में बुजुर्ग का किरदार निभा जीता दिल

Sat, 01 Jun 2024 04:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 01 Jun 2024 04:18 PM IST
सार

कई ऐसे मौके भी आए हैं, जब अभिनेत्री ने उम्र में अपने से बड़े अभिनेता की मां का किरदार भी निभाया है। आज इस लेख में हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने पर्दे पर अपने से बड़े उम्र के अभिनेता की मां का किरदार निभाया। 

विज्ञापन
Actress who played Mother role to Older Actors Anushka Shetty Prabhas to Shefali Akshay Kumar
बड़े उम्र के अभिनेताओं के मां की भूमिका में नजर आईं अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों का इतिहास कई साल पुराना है। इन वर्षों में कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, कई बेहतरीन कलाकार देश को मिले हैं। इन वर्षों में इंडस्ट्री में कई बदलाव भी देखने को मिले। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो लगातार चलती आ रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेताओं का बतौर मुख्य अभिनेता काफी लंबा करियर होता है। वहीं, अभिनेत्रियों के लिए यह बात लागू नहीं होती। बहुत जल्द ही अभिनेत्रियों को मां या भाभी के किरदार मिलने लगते हैं। कई ऐसे मौके भी आए हैं, जब अभिनेत्री ने उम्र में अपने से बड़े अभिनेता की मां का किरदार भी निभाया है। आज इस लेख में हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने पर्दे पर अपने से बड़े उम्र के अभिनेता की मां का किरदार निभाया। 


Kiran Rao: आमिर खान से अपनी पहली मुलाकात को किरण राव ने किया याद, इस फिल्म के सेट से शुरू हुई थी प्रेम-कहानी!

Actress who played Mother role to Older Actors Anushka Shetty Prabhas to Shefali Akshay Kumar
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली कुलकर्णी
सोनाली कुलकर्णी हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने मुख्यत हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने टैक्सी नंबर 9211 और दिल चाहता है समेत कई फिल्मों में काम किया है। सोनाली ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म भारत में सिकंदर अभिनेता सलमान खान की मां का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के वक्त दोनों की उम्र में नौ साल का अंतर था। उस वक्त उनकी उम्र 44 साल थी, जबकि सलमान 53 वर्ष के थे। 
एक फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं ये हसीनाएं

Actress who played Mother role to Older Actors Anushka Shetty Prabhas to Shefali Akshay Kumar
शीबा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

शीबा चड्ढा
शीबा भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। वह एक बहुमुखी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला है। शीबा ने साल 2018 में आई फिल्म जीरो में सुपरस्टार शाहरुख खान की मां का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के वक्त दोनों की उम्र में सात वर्ष का फासला था। शीबा उस वक्त 46 साल की थी, जबकि शाहरुख की उम्र 53 साल थी। 
Kanguva: सूर्या की 'कंगुवा' पर आया बड़ा अपडेट, निर्देशक ने कह दी इतनी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress who played Mother role to Older Actors Anushka Shetty Prabhas to Shefali Akshay Kumar
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक बड़ा नाम हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल सिनेमा में नजर आती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। अनुष्का ने मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली में मां का किरदार निभाया था। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म में वह कल्कि 2898 ए.डी. अभिनेता प्रभास की मां का किरदार में नजर आई थीं। फिल्म की रिलीज के वक्त प्रभास की उम्र 38 वर्ष थी। वहीं, अनुष्का 36 साल की थीं। हालांकि, इस फिल्म में प्रभास ने दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह अनुष्का के पति और पुत्र की भूमिका में नजर आए थे। 
अर्जुन से अलग होने के बाद दिशा के बॉयफ्रेंड के करीब आईं मलाइका!

विज्ञापन
Actress who played Mother role to Older Actors Anushka Shetty Prabhas to Shefali Akshay Kumar
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली शाह
शेफाली हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने कई थियेटर एक्ट, फिल्में, टीवी शोज और वेब सीरीज के लिए काम किया है। उन्होंने अपने करियर में कई अवॉर्ड भी हासिल किए। वह साल 2019 में क्राइम पर आधारित मिनी सीरीज  दिल्ली क्राइम में नजर आई थीं। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म वक्त में अभिनेता अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया था। दोनों की उम्र में पांच साल का अंतर था। अक्षय कुमार उस वक्त  38 साल के थे, जबकि शेफाली की उम्र महज 33 साल थी। शेफाली ने अपने पांच साल बड़े अभिनेता की मां का किरदार निभाया था। 
Manamey: शरवानंद की फिल्म 'मनामे' पर आया बड़ा अपडेट, डिजिटल तौर पर ट्रेलर रिलीज करेंगे ये सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed