फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: आज की हीरोइनों को मात देती हैं 90s की ये अभिनेत्रियां, 50 की उम्र में भी लगती हैं जवां

Mon, 20 May 2024 04:36 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 20 May 2024 04:36 PM IST
सार

ये अभिनेत्रियों 50 की उम्र पार करने के बाद भी खूबसूरती के मामले में आज की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। इनकी खूबसूरती और चेहरे के नूर के आगे आज की बॉलीवुड हीरोइनों का भी जलवा फीका है।

विज्ञापन
Actresses Look Young After 50 Aishwarya Rai Tabu Madhuri Dixit Manisha Koirala Bhagyashree
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्रियां आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस आज भी उनता ही बेताब रहते हैं, जितना की पहले रहते होंगे। ये अभिनेत्रियों 50 की उम्र पार करने के बाद भी खूबसूरती के मामले में आज की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। इनकी खूबसूरती और चेहरे के नूर के आगे आज की बॉलीवुड हीरोइनों का भी जलवा फीका है। 50 की उम्र में भी ये अभिनेत्रियां जवां लगती हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। तो चलिए जाते हैं इन हसीनाओं के बारे में....

Actresses Look Young After 50 Aishwarya Rai Tabu Madhuri Dixit Manisha Koirala Bhagyashree
ऐश्वर्या राय बच्चन{कान लुक} - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अभिनेत्री 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती बरकरार है। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में जलवा बिखेरती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

Actresses Look Young After 50 Aishwarya Rai Tabu Madhuri Dixit Manisha Koirala Bhagyashree
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम आता है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन मनाया है। इस उम्र में भी माधुरी अपनी खूबसूरती से सबई को टक्कर देती हैं। माधुरी की अदाओं के आज भी लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Look Young After 50 Aishwarya Rai Tabu Madhuri Dixit Manisha Koirala Bhagyashree
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मनीषा कोइराला

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनीषा कोइराला 53 वर्ष की हैं। वह आज भी पहले जैसी ही खूबसूरत दिखती हैं। 

विज्ञापन
Actresses Look Young After 50 Aishwarya Rai Tabu Madhuri Dixit Manisha Koirala Bhagyashree
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम
तब्बू 

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का नाम भी इस ल्सिट में शामिल है। तब्बू इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में वह फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया है। 52 साल की उम्र में भी तब्बू बेहद फिट और खूबसूरत हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed