फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Expensive Dress: इन कलाकारों ने अपनी फिल्मों में पहने थे खूब महंगे कपड़े, विवेक ओबेरॉय भी हैं लिस्ट में शामिल

Mon, 20 May 2024 04:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 04:04 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावत' फिल्म में अपनी ड्रेस से सभी का ध्यान खींचा था। 

विज्ञापन
Most Expensive Outfits Worn by Actors in Bollywood Movies Shah Rukh Khan Kareena Kapoor
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों को बनाने में काफी पैसा खर्च किया जाता है। कलाकारों की फीस से लेकर सेट डिजाइन तक कई ऐसी चीजें होती है, जिन पर मोटा पैसा खर्च किया जाता है। इनमें अभिनेता और अभिनेत्री के कपड़ों पर भी अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ते हैं ताकि वे अपने किरदार के हिसाब से परदे पर दिख सके। कई कलाकार तो ऐसे हैं, जिनकी एक ही ड्रेस बहुत महंगी पड़ जाती है। आज हम ऐसे ही कुछ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी फिल्म में महंगे कपड़े पहने थे। 

Most Expensive Outfits Worn by Actors in Bollywood Movies Shah Rukh Khan Kareena Kapoor
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपनी सांइस फिक्शन फिल्म 'रा.वन' में बहुत महंगे कपड़े पहने थे। किंग खान ने इस फिल्म में एक रोबोटिक सूट पहना। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये थी। इसे रॉबर्ट लीवर, मनीष मल्होत्रा, नरेश रोहिरा और अनाइता श्रॉफ ने डिजाइन किया था। फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन 'थप्पड' और 'आर्टिकल 15' बनाने वाले अनुभव सिन्हा ने किया था। 

Most Expensive Outfits Worn by Actors in Bollywood Movies Shah Rukh Khan Kareena Kapoor
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

करीना कपूर

साल 2009 में रिलीज हुई करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'कमबख्त इश्क' में बेबो ने एक महंगी ड्रेस पहनी थी। फिल्म के टाइटल सॉन्ग में करीना ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस ड्रेस की कीमत करीब 8 लाख रुपये थी। इस फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Expensive Outfits Worn by Actors in Bollywood Movies Shah Rukh Khan Kareena Kapoor
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावत' फिल्म में अपनी ड्रेस से सभी का ध्यान खींचा था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका ने 'घूमर' गाने पर डांस किया था। इस गाने में उन्होंने जो लहंगा पहना था, वह काफी महंगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके किरदार के लिए जो गहने बनाए गए थे उनमें 400 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
Most Expensive Outfits Worn by Actors in Bollywood Movies Shah Rukh Khan Kareena Kapoor
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय भी महंगे कॉस्ट्यूम पहनने वाले कलाकारों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने प्रिंस फिल्म में लेदर से बनी छह ड्रेस पहनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर एक ड्रेस की कीमत करीब 30 लाख रुपये थी। फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed