Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
AKSHAY KUMAR rajkummar janhvi kapoor sanya malhotra and other celebs cast their vote in loksabha election 2024
{"_id":"664ac1384f1227743e052aa3","slug":"akshay-kumar-rajkummar-janhvi-kapoor-sanya-malhotra-and-other-celebs-cast-their-vote-in-loksabha-election-2024-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election Voting: अक्षय ने नागरिकता मिलने के बाद पहली बार किया मतदान, इन सितारों ने भी निभाया फर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lok Sabha Election Voting: अक्षय ने नागरिकता मिलने के बाद पहली बार किया मतदान, इन सितारों ने भी निभाया फर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 01:09 PM IST
सार
अक्षय कुमार ने जुहू में अपना वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ये ध्यान में रखते हुए अपना वोट दिया है कि मेरा भारत मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मतदान अच्छा होगा और काफी लोग वोट डालने आएंगे।
विज्ञापन
1 of 13
हेमा मालिनी, विद्या बालन और अनिल कपूर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड समेत दो केंद्र शासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल है। फिल्म जगत के कई बड़े चेहरे भी आज वोट डालते नजर आएंगे। हालांकि, कई कलाकार तो सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल चुके हैं।
अक्षय कुमार ने जुहू में अपना वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ये ध्यान में रखते हुए अपना वोट दिया है कि मेरा भारत मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मतदान अच्छा होगा और काफी लोग वोट डालने आएंगे। गौरतलब है कि भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया। इससे पहले वो कनाडा के नागरिक थे।
फरहान अख्तर और जोया अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे। दोनों ने बांद्रा स्थित मतदान केंद्र में ईवीएम का बटन दबाया। मालूम हो कि कई कलाकारों ने पूर्व में लोगों से मतदान करने की अपील की थी और आज फिल्मी सितारों के वोट डालने की तस्वीरों को देखकर, आम लोगों में भी मतदान के प्रति उत्साह देखे जाने की उम्मीद है।
'श्रीकांत' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म से चर्चा बटोर रहे अभिनेता राजकुमार राव भी सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने ज्ञानकेंद्र हाई स्कूल में अपना वोट डालकर नागरिक होने का फर्ज अदा किया।
अक्षय कुमार, राजकुमार राव, फरहान अख्तर और जोया अख्तर के अलावा अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी पोलिंग बूछ पर दिखाई दी। सान्या ने भी ज्ञानकेंद्र हाई स्कूल में अपना वोट डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।