फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं झेल चुकी हैं गंभीर त्वचा रोग, लिस्ट में यामी-रश्मिका का नाम भी शामिल

Wed, 15 May 2024 11:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 15 May 2024 11:23 PM IST
सार

अभिनेत्रियों की खूबसूरती के फैंस दीवाने होते हैं। फैंस इनकी खूबसूरती का राज जानने के लिए बेताब रहते हैं। हर कोई इनकी तरह खूबसूरत त्वचा चाहता है। मगर बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती से जलवा बिखरेने वाली इन हसीनाओं को भी स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। 

विज्ञापन
Actresses Suffer From Skin Disease Yami Gautam Rashmika Mandanna Sonam Kapoor Sameera Reddy Malaika Arora
रश्मिका मंदाना , सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लाखों-करोड़ों दीवाने होते हैं। इन अभिनेत्रियों की एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन हसीनाओं के तस्वीर आते ही तेजी से वायरल हो जाती है। इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के फैंस दीवाने होते हैं। महिला फैंस भी इनकी खूबसूरती का राज जानने के लिए हमेशा बेताब रहती हैं। हर कोई इनकी तरह खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाना चाहता है। मगर क्या आप जानते हैं कि बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती से जलवा बिखरेने वाली इन हसीनाओं को भी स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। आज हम इस लेख में आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। तो आइए जानते हैं...


 
Actresses Suffer From Skin Disease Yami Gautam Rashmika Mandanna Sonam Kapoor Sameera Reddy Malaika Arora
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से बॉलीवुड में कदम रखा है। रश्मिका बेहद ही खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि रश्मिका को धूप से त्वचा में काफी समस्या हो जाती है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में बताते हुए स्किन एक्सपर्ट के साथ अपॉइंटमेंट की बात कही थी।

Actresses Suffer From Skin Disease Yami Gautam Rashmika Mandanna Sonam Kapoor Sameera Reddy Malaika Arora
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यामी हाल ही में अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा वह इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। बता दें कि यामी गौतम भी स्किन से जुड़ी समस्या का सामना कर चुकी हैं। अभिनेत्री केराटोसिस पिलारिस नाम की समस्या से जूझ चुकी हैं। इसके चलते उनके शरीर पर छोटे-छोटे और अजीब से दाने हो जाते हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Suffer From Skin Disease Yami Gautam Rashmika Mandanna Sonam Kapoor Sameera Reddy Malaika Arora
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सोनम के फैशन सेंस के लाखों दीवाने हैं। बता दें कि सोनम को डार्क सर्कल्स की समस्या रहती है। सोनम की ये समस्या जेनेटिक है।

विज्ञापन
Actresses Suffer From Skin Disease Yami Gautam Rashmika Mandanna Sonam Kapoor Sameera Reddy Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की 'मुन्नी' यानी कि मलाइका अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मलाइका की स्किन देखने में काफी ग्लोसी है। हर कोई उनकी तरह चमकदार त्वचा चाहता है। मगर बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि हकीकत में मलाइका को एक्ने की समस्या है। इसके लिए वो मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed