Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actresses who played serial killer negative roles in Bollywood Urmila in kaun Kajol in gupt to Tabu in Haider
{"_id":"663b613670caa6b2df0bcdec","slug":"actresses-who-played-serial-killer-negative-roles-in-bollywood-urmila-in-kaun-kajol-in-gupt-to-tabu-in-haider-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actresses Negative Role: सीरियल किलर के रोल में इन हसीनाओं ने दिखाया अपना रौद्र रूप, कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actresses Negative Role: सीरियल किलर के रोल में इन हसीनाओं ने दिखाया अपना रौद्र रूप, कांप गई लोगों की रूह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 08 May 2024 04:56 PM IST
सार
सिर्फ अभिनेताओं ने ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों ने भी बॉलीवुड फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हैं। काजोल, तब्बू से लेकर प्रियंका चोपड़ा और उर्मिला मातोंडकर ने भी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हैं। इन सभी हसीनाओं के किरदारों को लोगों ने बेहद पसंद भी किया। आज उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें बॉलीवुड की अभिनेत्रयों ने नेगेटिव किरदार निभाया है।
विज्ञापन
1 of 6
सीरियल किलर के रोल में दिखीं ये हसीनाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिर्फ अभिनेताओं ने ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों ने भी बॉलीवुड फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हैं। काजोल, तब्बू से लेकर प्रियंका चोपड़ा और उर्मिला मातोंडकर ने भी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हैं। इन सभी हसीनाओं के किरदारों को लोगों ने बेहद पसंद भी किया। आज उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें बॉलीवुड की अभिनेत्रयों ने नेगेटिव किरदार निभाया है।
2 of 6
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड में रोमांटिक, हॉरर, थ्रिलर फिल्में की हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म 'कौन' में सीरियल किलर का किरदार निभाया था। सीरियल किलर के रोल में उर्मिला की बेहतरीन अभिनय के सभी लोग कायल हो गए थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 1999 आई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया। अनुराग कश्यप द्वारा लिखित इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह ने अभिनय किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को पूरे 15 दिनों में शूट किया गया था। इस फिल्म में उर्मिला का किरदार बाकी सभी कलाकारों पर भारी पड़ा।
3 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
18 फरवरी 2011 को रिलीज हुई फिल्म '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी खतरनाक बीवी का रोल निभाया था, जो अपने सातों पतियों का खून कर देती है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि विवान शाह , जॉन अब्राहम , नील नितिन मुकेश , इरफान खान , अलेक्जेंडर डायचेंको , अन्नू कपूर , नसीरुद्दीन शाह और उषा उथुप सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तब्बू
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'हैदर' में तब्बू का अबतक का सबसे खतरनाक रोन माना जाता है। उन्होंने इस फिल्म में अपने नेगेटिव किरदार से सभी को डरा दिया था। 2014 में 'हैदर' रिलीज हुई थी। क्राइम थ्रिलर फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया था। इसमें शाहिद कपूर , तब्बू , के के मेनन , श्रद्धा कपूर और इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
5 of 6
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'गुप्त' में काजोल के नेगेटिव रोल को भला कोई कैसे भूल सकता है। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। काजोल के अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला ने अहम भूमिका निभाई थी। साल 1997 में आई फिल्म 'गुप्त' सुपरहिट हुई थी। काजोल ने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया था। पहले इस नेगेटिव रोल को मेकर्स मनीषा कोइराला से करवाना चाहते थे, लेकिन बाद इस रोल के लिए रवीना टंडन को अप्रोच किया गया। उन्होंने इस फिल्म के लिए साइन कर दिया था। लेकिन फिर निजी कारणों की वजह से उन्होंने फिल्म नहीं की। आखिरकार यह रोल काजोल ने निभाया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।