Fashion Designer: आदाकारी ही नहीं फैशन में भी माहिर हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, इन बड़े ब्रांड्स की हैं मालकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में शामिल है। उनके अभिनय की ना सिर्फ प्रशंसक बल्कि आलोचक भी सराहना करते हैं। दीपिका ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘ओम शांति ओम’ से की। जब से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की तब से लेकर अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। दीपिका अपने फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण अभिनेत्री के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका खुद का ब्रांड है, जिसका नाम ‘ऑल अबाउट यू’ है।
Allu Arjun: बढ़िया फिल्म की तलाश में सड़कों पर घूमते थे अल्लू अर्जुन, लुक्स की वजह से नहीं मिली अच्छी फिल्में
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भारत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है। अभिनेत्री दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। अभिनय के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। बॉलीवुड में आलिया ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने अपना पहला रैंप वॉक अपनी ड्रेसेज के शो में किया था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री अपनी फिटनेस और खूबसूरती के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके प्रशंसक उन्हें फिटनेस आइकन मानते हैं। शिल्पा शेट्टी का फैशन सेंस भी बहुत ही शानदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री एक शानदार डांसर, कुक के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई प्रतिष्ठित फिल्मों में अपने डांस की प्रस्तुति दी है। जिसमे ‘दिल से’ फिल्म में ‘छैया छैया’, ‘दबंग’ में ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसी फिल्में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री का ‘द क्लोसेट लेबल’ नाम का एक ब्रांड भी है।
Bhupendra Jogi: ‘नाम क्या है? भूपेंद्र जोगी’, वायरल रील वाले शख्स पर हुआ चाकू से हमला, लगे 40 टांके