Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Adah Sharma and Indira Tiwari Bastar The Naxal Story will be released on OTT on this day Know Full Details
{"_id":"663b2b5679673c69610049ef","slug":"adah-sharma-and-indira-tiwari-bastar-the-naxal-story-will-be-released-on-ott-on-this-day-know-full-details-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bastar OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'बस्तर', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bastar OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'बस्तर', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 08 May 2024 01:06 PM IST
सार
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को जी5 पर रिलीज किया जाएगा। 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को जी5 पर 17 मई को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
बस्तर: द नक्सल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। द केरल स्टोरी की सफलता के बाद निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, सनशाइन प्रोडक्शंस और अदा शर्मा ने इस फिल्म के लिए हाथ मिलाया था। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले और खतरे को दबाने के लिए एक पुलिस अधिकारी के असाधारण प्रयासों पर आधारित है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को जी5 पर रिलीज किया जाएगा।
2 of 5
बस्तर: द नक्सल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में नक्सली खतरे पर प्रकाश डाला गया है। नक्सली हमलों में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा लेते हुए यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी की यात्रा को दिखाएगी, जो छत्तीसगढ़ में नक्सली विद्रोह से लड़ने के लिए अपनी सीमा से भी आगे निकल जाती है। फिल्म में अदा शर्मा को आईपीएस अधिकारी नीरजा माधवन के किरदार में दिखाई दी हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को झकझोर कर रख देने वाली है। अदा ने नीरजा के किरदार को बखूबी निभाया है। नक्सली हमलों पर बनी ये फिल्म अब दर्शक 17 मई से जी5 पर देख सकेंगे।
बस्तर: द नक्सल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म 17 मई 2024 को जी5 पर हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कहा, ''द केरल स्टोरी' के बाद यह हमारा दूसरा सहयोग है और मुझे बस्तर: द नक्सल स्टोरी का निर्माता होने पर गर्व है। 'बस्तर' के साथ, हम छत्तीसगढ़ में नक्सली विद्रोह पर प्रकाश डालना चाहते थे। यह एक ऐसा मुद्दा जिसने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया है। हमें खुशी है कि जी5 नक्सली संघर्ष के इस कहानी को पेश कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बस्तर: द नक्सल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा, ''बस्तर' का निर्देशन एक चुनौतीपूर्ण लेकिन बेहद शानदार अनुभव था। हमारा उद्देश्य वास्तविक जीवन की घटनाओं और पात्रों से प्रेरणा लेते हुए नक्सली संघर्ष के यथार्थवादी पक्ष को पेश करना था। अदा शर्मा ने एक बार फिर शानदार काम किया है। 'बस्तर' बनाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने बचपन से महसूस किया है, जीया है और समझा है। जी5 पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर और इस कहानी को जनता तक ले जाने का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
बस्तर: द नक्सल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा, "बस्तर' एक शक्तिशाली फिल्म है, जो एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाती है। प्रशंसकों ने फिल्म में मेरे किरदार को जो प्यार और सराहना दी है, उससे मैं खुश हूं। जी5 पर डिजिटल प्रीमियर के साथ, मुझे लगता है कि फिल्म और भी अधिक दर्शकों तक पहुंचेगी। मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं।' फिल्म में अदा के अलावा इंदिरा तिवारी, विजय कृष्णा, शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा, सुब्रत दत्ता और राइमा सेन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।