सब्सक्राइब करें

Adil Durrani: आदिल ने राखी सावंत की बीमारी को बताया नाटक! कहा- कोर्ट की तारीख से बचने के लिए ऐसा कर रही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 May 2024 11:27 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Adil Durrani reaction on Rakhi Sawant hospitalisation claims she is creating drama to escape court time
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कतों के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि मेडिकल जांच में उनके यूटेरस में ट्यूमर पाया गया है। यह खुलासा राखी के पूर्व पति रितेश ने किया है। इस पर अब आदिल दुर्रानी ने प्रतिक्रिया दी है। आदिल का कहना है कि राखी सावंत कोर्ट की तारीख से बचने के लिए ऐसा कर रही हैं।


Trending Videos
Adil Durrani reaction on Rakhi Sawant hospitalisation claims she is creating drama to escape court time
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश से अलग होने के बाद राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी से शादी रचाई थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच कलह शुरू हो गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। राखी सावंत ने आदिल पर घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके लिए आदिल को जेल भी काटनी पड़ी। वहीं, आदिल भी राखी पर आरोप लगा चुके हैं। राखी के खिलाफ कथित तौर पर एक्स पति आदिल दुर्रानी से जुड़े वीडियो को उनकी सहमति के बिना शेयर करने का मामला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत के खिलाफ अब गिरफ्तारी वारंट है। आदिल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि कोर्ट की तारीख नजदीक आने पर राखी ऐसा कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Adil Durrani reaction on Rakhi Sawant hospitalisation claims she is creating drama to escape court time
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आदिल ने वीडियो में कहा है, 'मैं एक खबर देख रहा था कि राखी को हार्ट की दिक्कत हो रही है। उनके सो कॉल्ड हसबैंड ऐसा कर रहे हैं कि डॉक्टर कह रहे हैं कि कैंसर होने की संभावना है। जब मैंने एक साल पहले उनके पूरे टेस्ट करवाए थे। एक सर्जरी भी करवाई थी तो कोई भी हेल्थ दिक्कत नहीं थी। सबकुछ नॉर्मल था। अगर वह कोर्ट की डेट नजदीक आने की वजह से ऐसा कर रही हैं तो इससे घिनौनी कोई चीज नहीं है। जनता सब देख रही है'।
Deepak Tijori: बॉलीवुड के बदलते रिश्तों पर खुलकर बोले दीपक तिजोरी, कहा- मैंने कभी किसी से मदद मांगने नहीं गया

Adil Durrani reaction on Rakhi Sawant hospitalisation claims she is creating drama to escape court time
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आदिल ने आगे कहा, 'अगर सच में आप बीमार हो तो मैं आपके लिए दुआ करता हूं कि आप जल्द ठीक हों। सबसे पहले मैं एक इंसान हूं, मैं किसी का बुरा नहीं चाहता हूं। आपके कोर्ट के डेट का मैं उंगलियों पर गिनकर इंतजार कर रहा हूं। अब जाकर हॉस्पिटल का नया ट्रिक आ जाता है। पब्लिसिटी स्टंट आ जाता है, तो हैरानी हो रही है।'
Shekhar Suman: 'हीरामंडी' के कुछ दृश्यों को लेकर शेखर सुमन थे असहज, बोले- उसमें ऐसा क्या था बताने लायक

विज्ञापन
Adil Durrani reaction on Rakhi Sawant hospitalisation claims she is creating drama to escape court time
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आदिल को इस वीडियो पर यूजर्स जमकर लताड़ रहे हैं। उन्हें इंसानियत रखने की सीख दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हेल्थ संबंधी दिक्कत किसी को कभी भी हो सकती है। यह कैसी बातें की जा रही हैं'। एक यूजर ने कहा, 'पहले राखी साथ ठीक से क्यों नहीं रहा गया, अब बेकार की बातें कर रहे हो'। एक यूजर ने लिखा, 'चुप रहो! राखी की वजह से ही तुम इतने फेमस हो पाए हो'।
Chandu Champion: चंदू चैंपियन' का दूसरा पोस्टर जारी, सिर पर चोट और हाथ में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन छाए कार्तिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed