फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sher Khan: 12 साल बाद सलमान की फिल्म 'शेर खान' का अपडेट आया सामने, सोहल ने बताया कब फ्लोर पर जाएगी मूवी

Tue, 20 Feb 2024 11:28 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 11:28 AM IST
सार


 

विज्ञापन
After 12 years Salman khan film Sher Khan update came out director Sohail khan revealed details
सलमान खान और सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर 3' की सफलता के बाद सलमान खान कई बड़े प्रोजेक्टस में नजर आने वाले हैं। इन प्रोजेक्ट्स में फैंस के लिए कई सरप्राइज भी हैं, लेकिन क्या आपको साल 2012 में अनाउंस की गई सलमान की फिल्म 'शेर खान' याद है। यह फिल्म उनके भाई सोहेल खान निर्देशित करने वाले थे, जो अभी तक फ्लोर पर नहीं जा सकी है। हाल ही में एक साक्षात्कार में सोहेल खान ने इस फिल्म के अधर में लटकने को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह फिल्म अब तक क्यों नहीं बन सकी।

After 12 years Salman khan film Sher Khan update came out director Sohail khan revealed details
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'शेर खान' में बड़े पैमाने पर वीएफएक्स एक्शन होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में इसे वीएफएक्स से जुड़ी तकनीकी समस्या के चलते स्थगित कर दिया गया। अब करीब 12 साल बाद इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक साक्षात्कार में सोहेल ने खुलासा किया कि वे साल 2025 में सलमान खान की फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं।

After 12 years Salman khan film Sher Khan update came out director Sohail khan revealed details
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Instagram

इस फिल्म को लेकर सोहेल ने कहा, 'वीएफएक्स एक ऐसा क्षेत्र है, जो तेजी से बदल रहा है। हर बार जब हम शेर खान की स्क्रिप्ट पूरी कर लेते थे, तो मार्वल की फिल्म देखकर ऐसा लगता था मैंने क्या ही लिखा है, मुझे ऐसा लगता था कि जब तक यह फिल्म आएगी। तब तक इसकी कहानी पुरानी हो जाएगी'।
Ritu Raj Singh: टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
After 12 years Salman khan film Sher Khan update came out director Sohail khan revealed details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान खान शेर दिल वाले एक्शन भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन और निर्माण सोहेल खान करेंगे। इससे पहले सोहेल ने सलमान को फिल्म 'औजार', 'प्यार किया तो डरना क्या', हैलो ब्रदर और जय हो में डायरेक्ट किया है।
Don 3: रणवीर सिंह के साथ जमेगी कियारा आडवाणी की जोड़ी, मेकर्स ने डॉन यूनिवर्स में किया अभिनेत्री का स्वागत

विज्ञापन
After 12 years Salman khan film Sher Khan update came out director Sohail khan revealed details
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, हाल ही में सलमान खान और सूरज बड़जात्या के साथ काम करने की खबर भी सामने आई थी, जिसमें सलमान अपने पुराने 'प्रेम' अवतार में नजर आने वाले थे। इस प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद सलमान के फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिलहाल इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। चर्चा है कि सलमान और सूरज फिल्म की कहानी को लेकर कई बिंदुओं पर असहमत हैं।
Rakul-Jackky Wedding: दुल्हनिया रकुल को यह खास तोहफा देने वाले हैं जैकी! अपनी शादी को बनाएंगे यादगार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed