सब्सक्राइब करें

Actress Turns Producer: बतौर कलाकार पर्दे पर नजर आने के बाद, इन अभिनेत्रियों ने खोली खुद की प्रोडक्शन कंपनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 16 Jun 2024 04:00 PM IST
सार

बीते कुछ सालों में कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली है, जिसके तहत वो अपने हिसाब की फिल्में भी बना रही हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की, जिनकी अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। 

विज्ञापन
After appearing on screen as actors, these stars opened their production company
इन अभिनेत्रियों ने खोली खुद की प्रोडक्शन कंपनी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हर साल हजारों फिल्में बनाई जाती हैं। निर्माता भी अब फिल्मों पर मोटा पैसा लगा रहे हैं। ओटीटी के बढ़ते चलने के कारण फिल्मों को लेकर होने वाले नुकसान की संभावना अब थोड़ी कम हो गई है। फिल्म रिलीज होने के पहले ही निर्माता इसके डिजिटल अधिकार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बेच देते हैं, जिससे उन्हें अच्छा खासा पैसा मिल जाता है। फिल्म निर्माण में नुकसान की संभावना कम होते ही कई कलाकार भी अब इस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीते कुछ सालों में कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली है, जिसके तहत वो अपने हिसाब की फिल्में भी बना रही हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की, जिनकी अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। 


फादर्स डे पर वामिका और अकाय की तरफ से अनुष्का ने विराट के लिए किया एक खास पोस्ट

After appearing on screen as actors, these stars opened their production company
कृति सैनन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

कृति सैनन
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है अभिनेत्री कृति सैनन का। कृति हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती' से उन्होंने बतौर हिंदी फिल्म अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने नौ साल के फिल्मी सफर में उन्होंने अपने लिए मुकाम हासिल कर लिया है। इस साल भी उनकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी फिल्म 'क्रू' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बतौर अभिनेत्री अपनी पहचान हासिल करने के बाद अभिनेत्री ने अब फिल्म निर्माण में उतरने जा रही हैं। उन्होंने हाल में ही सोशल मीडिया के द्वारा अपनी प्रोडक्शन कंपनी को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का नाम 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' रखा है। 
रश्मिका मंदाना के सिजलिंग फोटोशूट पर फिदा हुए फैंस

After appearing on screen as actors, these stars opened their production company
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। हाल में ही उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंगस्टर' से कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने अपने 18 साल लंबे करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। उन्हें अब तक पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। बतौर अभिनेत्री फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने के बाद उन्होंने बतौर निर्माता भी काम किया। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम 'मणिकर्णिका फिल्म्स' है। उन्होंने साल 2020 में इस प्रोडक्शन कंपनी को लॉन्च किया था। इसके तहत उन्होंने 'मणिकर्णिका' और 'टिकू वेड्स शेरू' जैसी फिल्में बनाईं हैं। 
अदाकारी में अव्वल ये हसीनाएं इस मामले में हैं जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
After appearing on screen as actors, these stars opened their production company
अनुष्का शर्मा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा
मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अपने 16 साल लंबे करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने अक्तूबर 2013 में अपने भाई के साथ मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' की स्थापना की। इस प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले उन्होंने 'एनएच 10', 'परि', 'कला' और आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' आदि फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा इस प्रोडक्शन कंपनी ने 'पाताल लोक', 'कोहरा' आदि वेब सीरीज भी बनाईं हैं। 
आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थी यह एक्ट्रेस, बिग बी के साथ कर चुकी है काम

विज्ञापन
After appearing on screen as actors, these stars opened their production company
दीपिका पादुकोण - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण मौजूदा दौर की बेहद मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके अलावा वह बडे़ बजट की फिल्मों में निर्माताओं की पहली पसंद बनती जा रही हैं। उनकी आखिरी तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'फाइटर' ने बॉक्स ऑफिस पर 2500 करोड़ से भी ज्यादा रुपये का कारोबार किया है। जल्द ही उनकी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 ए़़डी' रिलीज होने वाली है। ये फिल्म की अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। दीपिका ने हिंदी फिल्मों में अपना करियर साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से शुरू किया था। बॉलीवुड में अपने 17 साल के लंबे करियर के दौरान बतौर अभिनेत्री उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। अभिनय के अलावा अभिनेत्री ने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी स्थापित की है। इस प्रोडक्शन कंपनी का नाम 'का प्रोडक्शंस' है, जिसके तहत उन्होंने '83' और 'छपाक' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। 
Mr Bachchan: जल्द ही रवि तेजा के फैंस को मिलेगी बड़ी सौगात, 'मिस्टर बच्चन' के निर्माता देंगे ये शानदार तोहफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed